{"_id":"5cf8a47bbdec2207114c123a","slug":"haryana-government-instructions-about-security-arrangements-in-educational-institutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सूरत हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने शिक्षण संस्थानों पर कसी नकेल, मांगी सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरत हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने शिक्षण संस्थानों पर कसी नकेल, मांगी सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट
Thu, 06 Jun 2019 11:00 AM IST
खुशबू गोयल
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
सूरत कोचिंग सेंटर के दर्दनाक हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों पर नकेल कस दी है। प्रदेश में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग कड़े रुख में है। सभी 22 जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके अधीन सभी स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों की सेफ्टी रिपोर्ट अगले सात दिन में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डीईओ को सभी स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षिणक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था खासकर अंदर एवं बाहर जाने के द्वार, अग्नि उपकरण एवं अन्य की जांच कर रिपोर्ट पेश करनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग नेसभी सरकारी व निजी स्कूलों एवं अन्य शैक्षिणक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया है। प्रदेश में कुल 14380 सरकारी स्कूल और 8875 प्राइवेट स्कूल हैं। इन सबकी जांच डीईओ करेंगे।

Trending Videos
दमकल विभाग जांचेगा सभी कोचिंग सेंटर के अग्निशमन उपकरण
आईएएस पीकेदास ने बताया कि दमकल विभाग को भी सभी कोचिंग सेंटर के अग्निशमन उपकरण की जांच करने को कहा गया है। उन्हें सभी कोचिंग सेंटर में अग्निशमन उपकरणों के मानक की जांच कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। सभी कोचिंग सेंटर को फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र भी बनाना होगा। ये उन्हें दमकल विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।
हरियाणा में चल रहे अनगिनत कोचिंग सेंटर
हरियाणा में कोचिंग सेंटर की संख्या अनगिनत है। सूरत अग्निकांड के कुछ दिन बाद ही शिक्षा विभाग ने दमकल विभाग के उच्च अधिकारियों को कोचिंग सेंटर परिसर में आपात स्थिति में बाहर निकलने वाले रास्तों की भी जांच करने की हिदायत दी थी। दमकल विभाग सभी जिलों में ये भी जांच करेगा कि कितने कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।