फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government increased the income limit of old age pension

Haryana News: बुजुर्गों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब तीन लाख रुपये सलाना आय तो भी मिलेगी पेंशन

Fri, 07 Apr 2023 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 07:52 PM IST
सार

हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में 250 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी की घोषणा सीएम मनोहर लाल बजट में कर चुके हैं। अब प्रदेश में मिलने वाली पेंशन 2500 से बढ़ाकर 2750 रुपये की गई है।

विज्ञापन
Haryana government increased the income limit of old age pension
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार ने राज्य के बुजुर्गों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक सालाना तीन लाख आय वाले भी बुढ़ापा पेंशन के हकदार होंगे। सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की आय की सीमा में एक लाख रुपये की वृद्धि की है। पहले सरकार सालाना दो लाख रुपये आय वाले बुजुर्गों को ही पेंशन का लाभ देती थी। वर्तमान में 18 लाख बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


राज्य में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में 250 रुपये प्रति महीने की बढ़ोतरी की घोषणा सीएम मनोहर लाल बजट में कर चुके हैं। अब प्रदेश में मिलने वाली पेंशन 2500 से बढ़ाकर 2750 रुपये की गई है। बढ़ी हुई पेंशन का लाभ प्रदेश के लाभार्थियों को एक अप्रैल से मिलना शुरू होगा। पेंशन के लिए बजट में 1300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


2022 तक राज्य के खजाने पर 5234 करोड़ रुपये का बोझ पड़ता था। यह बोझ अब राज्य सरकार पर और बढ़ जाएगा। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में तीन हजार पेंशन की बात की थी। इसमें 500 रुपये की बढ़ोतरी होती थी लेकिन कोरोना के चलते सरकार ने यह राशि 250 रुपये कर दी। वर्तमान में 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। गठबंधन में सहयोगी जजपा ने अपने घोषणा पत्र में पेंशन पांच हजार करने की बात कही थी लेकिन यह घोषणा कागजी साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed