तोहफा: हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों की दैनिक खुराक राशि बढ़ाई, 250 की जगह अब रोजाना मिलेंगे 400 रुपये
वर्ष 2020 से पहले खिलाड़ियों की दैनिक खुराक राशि 150 रुपये थी। वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 250 रुपये किया था। बावजूद इसके इसके बाद से खिलाड़ी इस राशि को नाकाफी बताते हुए बढ़ाने की मांग उठा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को एक और तोहफा देते हुए उनकी प्रतिदिन की खुराक राशि में 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब दैनिक राशि 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये हो गई है। इससे प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को लाभ होगा।
वर्ष 2020 से पहले खिलाड़ियों की दैनिक खुराक राशि 150 रुपये थी। वर्ष 2020 में प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 250 रुपये किया था। बावजूद इसके इसके बाद से खिलाड़ी इस राशि को नाकाफी बताते हुए बढ़ाने की मांग उठा रहे थे। कई बड़े खिलाड़ी भी इस मांग को लेकर खेल मंत्री और मुख्यमंत्री से मिल चुके थे। खिलाड़ियों का तर्क था कि खिलाड़ी को एक दिन में इतनी राशि से पूरी खुराक नहीं मिल पाती है। इसलिए इस राशि को बढ़ाया जाए। बुधवार को हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों की इस मांग पर मुहर लगा दी। खेल विभाग के निदेशक की ओर से राशि बढ़ाने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले से राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं, अकादमियों व प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए खुराक दरें नई लागू होंगी। इससे प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। गौर हो कि मंगलवार को हरियाणा मंत्रिमंडल बैठक में खिलाड़ियों को भार वर्ग में छूट दी गई है। सरकार ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी भार वर्ग में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार कैश अवार्ड देगी। इससे पहले, उन खिलाड़ियों को कैश अवार्ड नहीं मिलता था, जिनका भार वर्ग ओलंपिक, एशियन या कामनवेल्थ गेम में नहीं था। लेकिन अब यह शर्त हटा ली गई है।
खिलाड़ियों को शारीरिक तौर पर मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस फैसले से प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को लाभ होगा और वे और मजबूती से अपना खेल प्रदर्शन कर सकेंगे। - पंकज नैन, खेल निदेशक, हरियाणा।