{"_id":"61324a361038823a364f9940","slug":"haryana-government-increased-11-percent-dearness-allowance-of-guest-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का तोहफा: हरियाणा में साढ़े 13 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का तोहफा: हरियाणा में साढ़े 13 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ा
Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:00 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के साढ़े 13 हजार अतिथि शिक्षकों को तोहफा दिया है। सरकार ने एक जुलाई 2021 से अतिथि शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की वृद्दि कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत साढ़े 13 हजार अतिथि शिक्षकों को पहली जुलाई से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सरकार ने इन शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी बढ़ोतरी की है। इसे पहली जुलाई 2021 से लागू किया गया है। महंगाई भत्ता बढ़ने से इनके वेतन में इजाफा होगा।
विज्ञापन
पीजीटी अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 4439, टीजीटी एवं भाषा अध्यापकों के मानदेय में 3699 और जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 3205 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह की ओर से महंगाई भत्ता लागू करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में विधानसभा में विधेयक पारित कर अतिथि शिक्षकों की नौकरी 58 साल तक सुनिश्चित कर दी थी। साथ ही पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर साल में दो बार महंगाई भत्ता देने की व्यवस्था की। शिक्षा विभाग ने हर साल पहली जनवरी और पहली जुलाई को अतिथि अध्यापकों के मानदेय में महंगाई भत्ता जोड़ने का निर्देश दिया है। कोविड के कारण इन्हें डीए की तीन किस्त नहीं मिली, इसलिए महंगाई भत्ते में एकमुश्त 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन