फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government has signed an agreement with Alliance Air

Haryana: हिसार से अप्रैल में उड़ान भरेंगे जहाज, हरियाणा सरकार का एलायंस एयर के साथ हुआ समझौता

Fri, 19 Jan 2024 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

अप्रैल में हिसार से जहाज उड़ान भरेंगे। पहले फेज में सात रूट्स फाइनल हुए हैं। इनमें हिसार से चंडीगढ़, हिसार से दिल्ली, हिसार से जयपुर, हिसार से कुल्लू, हिसार से अहमदाबाद, हिसार से जम्मू और हिसार से धर्मशाला शामिल हैं। 

विज्ञापन
Haryana Government has signed an agreement with Alliance Air
हरियाणा सरकार का एलायंस एयर के साथ समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा का पहला एयरपोर्ट अप्रैल से संचालित होने लगेगा। शुक्रवार को हैदराबाद में हरियाणा सरकार का नागरिक उड्डयन और विमानन कंपनी एलायंस एयर से एक समझौता हुआ। इसके तहत अप्रैल से ही सभी तय सात रूटों पर हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पहले फेज में सात रूट फाइनल किए गए है। कुछ और कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। यदि बात सिरे चढ़ती है तो कुछ और रूट भी शुरू किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है। हिसार एयरपोर्ट सात हजार एकड़ का एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा। हवाई अड्डे के द्वितीय फेज के कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। 2.1 मिलियन यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला टर्मिनल भवन जनवरी-2026 तक तैयार हो जाएग। 
विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोल का टावर, रनवे के दोनों तरफ ड्रम का कार्य और टर्निमल बिल्डिंग की एक्सटेंशन संबंधी कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंबाला एयरफोर्स बेस में भी सेना से 10 एकड़ जमीन ली गई है। वहां सिविल एनक्लेव का निर्माण कार्य जारी है। इसी साल जून या जुलाई में अंबाला से भी रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवा शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात रूटों पर भर सकेंगे उड़ान

हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली, कुल्लू, जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू और धर्मशाला के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इनमें दिल्ली और चंडीगढ़ रूट के लिए पहले से मंजूरी मिल चुकी है। बाकी के लिए सरकार से लाइसेंस मांगा गया है।

गुरुग्राम से चलेगी हेली टैक्सी

दुष्यंत ने बताया कि देश का सबसे मॉडर्न और बड़ा हेली हब गुरुग्राम में बनाया जाएगा। इसके लिए 30 एकड़ भूमि चयनित की गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। हेली हब से गुरुग्राम और दूसरे राज्यों के लिए भी हेलीकाप्टर उड़ान भर सकेंगे। गुरुग्राम हेली हब की कनेक्टिविटी स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और पहाड़ी क्षेत्र से भी की जाएगी और हेली टैक्सी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

स्काईडाइविंग का लक्ष्य भी बढ़ाया

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने का भी काम कर रही है। इसके तहत हरियाणा में पिछले वित्त वर्ष में महेंद्रगढ़ में बाछौद हवाई पट्टी से 1200 से ज्यादा स्काईडाइविंग की एक्टिविटी हुई। इस साल डेढ़ गुना ज्यादा स्काईडाइविंग करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed