फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government has given approval to fill 95 new posts of HCS and Allied Services 

Haryana: एचसीएस और अलायड सर्विस के 95 नए पद भरने की मंजूरी, मुख्य सचिव ने एचपीएससी को लिखा पत्र  

Thu, 30 Jun 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 12:25 PM IST
सार

कुल 95 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 51, अनुसूचित जाति के लिए 18, बीसी (ए) के लिए 10, बीसी(बी) के 5, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 7 पद आरक्षित हैं। इनमें सबसे अधिक पद ए क्लास नायब तहसीलदार के 35 पद हैं, जिनमें से सामान्य वर्ग के 15, एससी के 7, बीसीए 4, बीसीबी 3 और ईडब्ल्यूएस के 5 पद हैं। 

विज्ञापन
Haryana Government has given approval to fill 95 new posts of HCS and Allied Services 
jobs

विस्तार

हरियाणा में बेरोजगारों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने एचसीएस और अलायड सर्विस के 95 नए पद भरने की मंजूरी प्रदान की है। नए पदों में सबसे अधिक नायब तहसीलदार के 35, एईटीओ 13 और एसचीएस (कार्यकारी शाखा) 10, बीडीपीओ 8 और डीएसपी के 6 पदों समेत अन्य विभागों के पद शामिल हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस पर मुहर लगाकर हरियाणा लोक सेवा आयोग को इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार के पास विभिन्न विभागों की ओर से इन पदों की मांग की गई थी। मुख्य संजीव कौशल ने इन पदों को स्वीकृत करते हुए इनको भरने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। अब हरियाणा लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए आवेदन मांगेगा। कुल 95 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 51, अनुसूचित जाति के लिए 18, बीसी (ए) के लिए 10, बीसी(बी) के 5, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 7 पद आरक्षित हैं। इनमें सबसे अधिक पद ए क्लास नायब तहसीलदार के 35 पद हैं, जिनमें से सामान्य वर्ग के 15, एससी के 7, बीसीए 4, बीसीबी 3 और ईडब्ल्यूएस के 5 पद हैं। 
विज्ञापन


एईटीओ के 13 पदों में से 10 सामान्य वर्ग, 2 एससी व 1 पद बीसीए वर्ग के लिए आरक्षित है। एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के कुल 10 पदों में सामान्य वर्ग के 7, एससी 2 व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1 पद है। इसी प्रकार, बीडीपीओ के 8 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। कुल 6 डीएसपी के लिए 3 सामान्य वर्ग, 2 एससी और 1 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित है। इनके अलावा, एईओ 6, ईटीओ 4, ए क्लास तहसीलदार 4,टीएम 3, डीएफएससी 2, डीएफएसओ 2 और एआरसीए के 2 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

156 पदों के लिए 24 जुलाई को होनी है परीक्षा

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और एलायट सर्विस के 156 पदों पर लिखित परीक्षा होनी है। आयोग की ओर से इन पदों के लिए फरवरी 2021 में आवेदन मांगे गए थे। आयोग के उप सचिव अनिल नागर के भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग नए सिरे से इस परीक्षा को आयोजित कराएगा। गौर हो कि हाल ही में एचपीएससी में कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 29 जून से 19 जुलाई तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed