फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana government fixes Covid-19 test rate at Rs 2,400

दिल्ली के बाद हरियाणा में भी सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, अब चुकाने होंगे 2400 रुपये

Fri, 19 Jun 2020 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jun 2020 09:42 PM IST
सार

  • आरटी-पीसीआर टेस्ट के रेट सरकार ने 4500 रुपये से किए कम
  • सरकार के आदेशों को सिविल सर्जन तुरंत प्रभाव से कराएंगे लागू

विज्ञापन
Haryana government fixes Covid-19 test rate at Rs 2,400
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा में कोरोना का टेस्ट अब 2400 रुपये में होगा। सरकार ने टेस्ट के रेट की संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी हैं। मार्च में कोरोना के पांव पसारने पर 4500 रुपये टेस्ट रेट तय किए गए थे। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। कोई भी निजी प्रयोगशाला कोविड-19 के आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए 2400 रुपये से ज्यादा शुल्क नहीं लेगी। 

विज्ञापन


जीएसटी व अन्य कर सहित, यदि कोई लागू हो तो हरियाणा में सैंपल, डॉक्यूमेंटेशन और रिपोर्टिंग की पिकअप पैकिंग, परिवहन लागत समेत 2400 रुपये ही लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं के माध्यम से करवाए जा रहे थे, जिसकी पहले कीमत 4500 रुपये प्रति टेस्ट थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी प्रयोगशालाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे टेस्ट की दरों को सही तरीके से प्रदर्शित करें। प्रयोगशालाओं को कोविड-19 टेस्ट का परिणाम रियल टाइम के अनुसार सरकार व आईसीएमआर के साथ साझा करना होगा। इसके लिए आईएमसीआर के पोर्टल व राज्य सरकार के पोर्टल https://covidsample.haryana.gov.in पर जानकारी देनी होगी। जिस व्यक्ति का टेस्ट किया जाएगा, उसके सैंपल लेते समय पहचान, पता और सत्यापित मोबाइल नंबर को सैंपल रेफरल फॉर्म (एसआरएफ) के अनुसार रिकॉर्ड के लिए नोट किया जाएगा।

नमूना लेने के समय डाटा को आरटी-पीसीआर एप पर अपलोड करना होगा। परीक्षण की रिपोर्ट पूरी होने के तुरंत बाद रोगी को सूचित करना अनिवार्य है। कोरोना पॉजिटिव टेस्ट पाए जाने पर संबंधित प्रयोगशाला को जिला सिविल सर्जन को ई-मेल के माध्यम से सूचना देनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed