फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana government big decision regarding noc fpr group d selected candidates

गुड न्यूजः ग्रुप-डी भर्ती में सिलेक्ट आवेदकों को अब नहीं लेनी होगी एनओसी, पढ़ें जरूरी खबर

Tue, 29 Jan 2019 10:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
haryana government big decision regarding noc fpr group d selected candidates
manohar lal khattar - फोटो : ANI
ग्रुप-डी भर्ती में सिलेक्ट उम्मीदवारों के लिए एक और गुड न्यूज है। दरअसल, अब एनओसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में की गई ग्रुप डी की भर्तियों में जिन उम्मीदवारों को नौकरी मिली है। इस नौकरी में बीए, एमए, बीटेक व उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


सरकार ने इन युवाओं को योग्यता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए निर्णय लिया है। अब वह अपनी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ें, इसके लिए उन्हें सरकार से एनओसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री सोमवार को करनाल के पंडित चिरंजी लाल राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महारोजगार मेला के समापन अवसर पर युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को साक्षात्कार के समय उनके अनुभव के अंक भी दिए जाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत एक साल नौकरी करने पर आधा अंक और दस साल के अनुभव के 5 अंक दिए जाएंगे। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को अवश्य रोजगार मिले। इसके तहत हाल ही में चतुर्थ श्रेणी में 18 हजार 218 भर्ती किए गए युवाओं में से 12 हजार ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके घर में से एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद में होगी बीजेपी की जीत, अपने समय पर होंगे लोकसभा व विधान सभा के चुनाव
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जींद पर बीजेपी का फूल खिलेगा और भारी मतों से बीजेपी ही जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने समय पर ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होंगे। इस अवसर पर करनाल की मेयर रेनु बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसपी एसएस भौरिया, महासचिव योगेंद्र राणा, भाजपा मीडिया प्रवक्ता शमशेर नैन, अशोक भंडारी, रोजगार विभाग की संयुक्त निदेशक दर्शना भारद्वाज, उपनिदेशक सुमन गहलोत, जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल व मनोज ग्रोवर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed