{"_id":"5dc44f8b8ebc3e5b4d2e63fc","slug":"haryana-government-becomes-serious-about-stubble-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट से मिलेगी सूचना, रात को ही खेतों में पहुंचेंगे अफसर, मालिक पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट से मिलेगी सूचना, रात को ही खेतों में पहुंचेंगे अफसर, मालिक पर दर्ज होगा केस
Fri, 08 Nov 2019 01:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद खेतों में जलाई जा रही पराली को लेकर हरियाणा सरकार और गंभीर हो गई है। किसान भी अभी तक पराली जलाने से किनारा नहीं कर रहे है। बहुत से किसान रात के समय चुपचाप अपने खेतों में खड़ी पराली में आग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर भी अब हरियाणा सरकार और सर्तक व सख्त हो गई है। इसी के चलते सभी जिलों में कृषि उपनिदेशकों को सर्तक रहते हुए रात को भी चेकिंग स्टाफ उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रात के समय सेटेलाइट से जलती पराली की थर्मल इमेज लेकर संबंधित जिला व इलाका चिन्हित कर हरियाणा सरकार को उपलब्ध करवा दिया जाएगा और इसकी जानकारी भी तुरंत संबंधित जिला उपनिदेशक को भेजी जाएगी। जिस पर जिला उपनिदेशक अपनी टीम को रात को ही उस लोकेशन पर भेजेंगे, जहां खेत में पराली जलाई जा रही है। संभव हो तो किसी एक साइट पर खुद कृषि उपनिदेशक भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस व्यवस्थ को गत दिवस से ही लागू कर दिया गया है। गत दिवस भी प्रदेश के कई इलाकों में ऐसे पंद्रह से अधिक मामले चिन्हित किए गए हैं। अंबाला में सबसे अधिक मामले सामने आए। जहां रात को किसानों ने अपने खेतों में आग लगा दी गई। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कृषि अफसर की टीम मौके पर जाकर जायजा लेगी।
उसके बाद दिन संबंधित पटवारी से उस खेत के मालिकाना हक की जानकारी लेने के बाद खेत के मालिक के खिलाफ इलाका थाने में केस दर्ज करवा दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसानों की इस तरह की मनमानियां कतई बरदाश्त नहीं होंगी, क्योंकि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट बहुत ज्यादा गंभीर है।