{"_id":"610c48ea8ebc3ebc773aca6b","slug":"haryana-government-avoiding-getting-chb-flats-in-it-park-chandigarh-news-pkl4225690183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी पार्क में सीएचबी के फ्लैट लेने से बच रही हरियाणा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी पार्क में सीएचबी के फ्लैट लेने से बच रही हरियाणा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईटी पार्क में बनने वाले लग्जरी फ्लैट्स को खरीदने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ के फ्लैट्स काफी महंगे लग रहे हैं, इसलिए सरकार आईटी पार्क के पास अपनी जमीन पर ही फ्लैट्स बनाने की योजना बना रही है।
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने 29 जून को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव समेत कई विधायकों को एक प्रस्तुति दी थी। हरियाणा सरकार के विधायकों को आईटी पार्क की लोकेशन काफी पसंद आई थी, लेकिन जमीन के दाम हरियाणा से करीब दोगुने होने के चलते यहां फ्लैट खरीदने पर वह सोच में पड़ गए थे। अब जानकारी मिल रही है कि हरियाणा सरकार ने फैसला कर लिया है कि वह चंडीगढ़ से फ्लैट्स नहीं खरीदेगी। 27 फ्लैट्स के एक टावर के लिए हरियाणा को पहले करीब 58 करोड़ रुपये चुकाने थे लेकिन हाल ही में चंडीगढ़ में कलेक्टर रेट बढ़ने से अब एक टावर करीब 74 करोड़ रुपये का पड़ता, जबकि हरियाणा सरकार के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगर वह आईटी पार्क के पास मौजूद अपनी ही जमीन पर फ्लैट बनाएंगे तो उसका खर्च करीब पांच गुना कम आएगा, इसलिए हरियाणा सरकार ने सीएचबी को अब तक कोई जवाब भी नहीं भेजा है। हालांकि पंजाब सरकार और पीजीआई ने आईटी पार्क में टावर खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार को प्रस्तुति दे दी गई है लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। वह उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
पीजीआई से भी बोर्ड को नहीं मिली 25 प्रतिशत राशि
पंजाब और पीजीआई की तरफ से कोई जवाब नहीं आने की वजह से आईटी पार्क में लग्जरी फ्लैट की परियोजना पिछले कई महीनों से रुकी हुई थी, लेकिन जून महीने के आखिर में पीजीआई ने कुल राशि का 25 प्रतिशत जल्द देने की बात कही थी, जिसके बाद से इस परियोजना पर फिर से काम शुरू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक पीजीआई की तरफ से सीएचबी को राशि नहीं मिली है, इसलिए मामला अभी ठंडे बस्ते में है। बोर्ड ने पंजाब को भी 25 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद रिमाइंडर भी भेजा था, जिसका कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
पंचकूला की क्रिएटिव कंसोर्टियम कंपनी कर रही है डिजाइन पर काम
फ्लैट्स के डिजाइन के लिए बोर्ड ने पंचकूला के कंसल्टेंट क्रिएटिव कंसोर्टियम को फाइनल किया है। इससे पहले बेस्ट डिजाइन के लिए बोर्ड ने आर्किटेक्ट के बीच प्रतियोगिता कराई थी, जिसके बाद ही पंचकूला की इस कंपनी को काम आवंटित करके इसे डिजाइन पर आगे काम करने के लिए कहा गया है। आईटी पार्क में एक फ्लैट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये होगी। ये फ्लैट चार बेडरूम के होंगे। सात मंजिल वाले भवन में ये फ्लैट्स होंगे, जिसमें जिम और स्वीमिंग पूल का निर्माण भी करवाया जाएगा फ्लैट्स में सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। आईटी पार्क में 6.73 एकड़ एरिया में फ्लैट्स का निर्माण करवाना है।