फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government approves projects worth 1200 crores rupees

हरियाणा: 1200 करोड़ की परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दी, इलेक्ट्रिक बसें-पॉलीफिल्म बनाने की फैक्ट्रियां लगेंगी

Sat, 24 Jul 2021 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 02:37 AM IST
सार

जींद, रोहतक, करनाल और पानीपत में चार परियोजनाओं की स्थापना के लिए किसानों की सहमति के साथ ई-भूमि के माध्यम से 29.19 एकड़ जमीन की खरीद को मंजूरी दी है। सरकारी परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देने पर सहमति जताने वाले किसानों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डीसी भी जुड़े। गृह मंत्री अनिल विज बैठक में मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Haryana government approves projects worth 1200 crores rupees
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 1200 करोड़ से अधिक की नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। 657 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक बसें बनाने और 625 करोड़ रुपये की पॉलीफिल्म बनाने की फैक्ट्रियां प्रदेश में स्थापित होंगी। हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन बोर्ड, हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में 15 करोड़ रुपये की लागत से 29.19 एकड़ भूमि खरीद के चार एजेंडा को मंजूरी दी गई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया हरियाणा में जेबीएम कंपनी पलवल में करीब 80 एकड़ में इलेक्ट्रिक बस के लिए असेंबलिंग यूनिट लगाएगी। 
विज्ञापन


625 करोड़ रुपये की लागत से पॉलीफिल्म बनाने की फैक्ट्री लगेगी। इन दोनों बड़े उद्योगों को राज्य सरकार की एंटरप्राइज एंड एम्प्लॉयमेंट प्रोमोशन पॉलिसी के तहत 10 साल तक विभिन्न रियायतें मिलेंगी। 75 प्रतिशत रोजगार कानून के तहत हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को हर हरियाणवी कर्मचारी के नाम पर 48 हजार रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनरिच एग्रो नामक कंपनी का प्रोक्योरमेंट कार्यकाल खत्म हो रहा था, जिसे सरकार ने एक साल और बढ़ाया है। बैठक में ई-भूमि के माध्यम से प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने बारे चर्चा हुई। बैठक में कुल 9 एजेंडे रखे गए। इनमें से कई महत्वपूर्ण एजेंडों को सरकार ने किसानों के साथ आपसी सहमति से सुलझाया है। 

बरसोला माइनर के विस्तार के मामले में पहले जमीन का अधिग्रहण हो चुका था लेकिन माइनर को और आगे लेकर जाने के लिए लगभग 12.4 एकड़ जमीन के लिए किसानों से चर्चा हुई है। इसी तरह लंबे समय से लंबित करनाल हेल्थ यूनिवर्सिटी की एप्रोच रोड के मामले में 11.25 एकड़ जमीन किसानों से लेने पर सहमति बनी है। 

पानीपत में ड्रेन के पैच कनेक्शन के मामले में 1.91 एकड़ जमीन को सरकार ने किसानों की सहमति से ली है। लाखनमाजरा में महम को जाने वाले फ्लाईओवर पर सर्विस लेन, रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी के लिए सड़क नहीं थी। इसके लिए 3.6 एकड़ भूमि लेने पर फैसला हुआ है। बैठक में चीका बाईपास पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed