{"_id":"5eb8f6128ebc3e903f6c310c","slug":"haryana-government-appointed-committe-for-inquiry-of-liquor-smuggling-and-liquor-thievery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटाला: टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में जांच करेगी एसआईटी, एक माह में सौंपेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटाला: टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में जांच करेगी एसआईटी, एक माह में सौंपेगी रिपोर्ट
Mon, 11 May 2020 12:27 PM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में शराब घोटाले का मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया है। सरकार की ओर से एसआईटी की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीसी गुप्ता को सौंपी गई है। गुप्ता की अध्यक्षता में यह कमेटी घोटाले की जांच करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता को एसआईटी का हेड बना दिया है। हालांकि गृह मंत्री अनिल विज की ओर से तीन अफसरों के नाम की सिफारिश की गई थी। जिसमें आईएएस अशोक खेमका का नाम पहले नंबर पर था लेकिन सरकार ने सब कुछ विचार करने के बाद जांच का जिम्मा टीसी गुप्ता को सौंपा है। टीसी गुप्ता भी जिम्मेदार अफसर हैं, लिहाजा अब एसआईटी की जांच में कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
मालूम हो कि सोनीपत के खरखौदा स्थित पुलिस और एक्साइज विभाग के गोदाम से चोरी हुई करोड़ों रुपये की शराब के मामले में पिछले कई दिनों से पुलिस की जांच चल रही है। इस मामले के किंगपिन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी किया है। पुलिस ने इस मामले में 97 लाख कैश, हथियार और रेंज रोवर गाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि आईएएस अफसर वाली एसआईटी एक माह के भीतर रिपोर्ट देगी। एसआईटी के जांच के दायरे में खरखौदा शराब गोदाम के अलावा प्रदेश भर के फतेहाबाद व समालखा सहित अन्य जिलों में हुई शराब तस्करी के मामले भी शामिल किए जाएंगे। विज ने कहा कि इस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
हुड्डा ने भी खड़े किए सवाल
पूर्व सीएम हुडडा ने कहा है कि सभी प्रदेशों में शराब के ठेके खुलते ही लंबी लाइने लग गईं लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि लाकडाउन के दौरान भी लोगों को शराब मुहैया हो रही थी। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक गोदाम की बात नहीं है। यह भी पता किया जाना चाहिए कि एसआईटी का गठन कछुआ चाल से क्यों हुआ।