{"_id":"5f22b6ec8017164ff1703719","slug":"haryana-government-appointed-babita-phogat-and-kavita-as-deputy-directors-in-sports-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फौगाट और कविता को खेल विभाग में उपनिदेशक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फौगाट और कविता को खेल विभाग में उपनिदेशक बनाया
Thu, 30 Jul 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
बबीता फोगाट
- फोटो : ट्विटर
हरियाणा सरकार ने दो खिलाड़ियों को खेल उपनिदेशक लगाया है। पहलवान बबीता फौगाट व कबड्डी खिलाड़ी कविता देवी को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति दे दी गई है। बबीता चरखी दादरी से बीता विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। कविता जींद जिला के पडाना गांव की हैं। सरकार ने उत्कृष्ट खेल सेवा नियम के तहत दोनों को नियुक्ति दी है। ये दोनों खिलाड़ी खेल से जुड़े विभाग में ही नियुक्ति चाहती थीं।
विज्ञापन
इन्होंने अपनी उपलब्धियों के आधार पर अन्य विभाग में नौकरी लेने से मना कर दिया था। इनका तर्क है कि वे खेल से जुड़ी हैं और खेल को ही बढ़ावा देना चाहती हैं, इसलिए खेल विभाग में ही लगाया जाए। सरकार ने इन्हें नियुक्ति देने के साथ ही विभिन्न नियम व शर्तें भी लगाई हैं। अगर इन्हें नियुक्ति पत्र स्वीकार्य है तो पद संभालने के बाद दोनों खिलाड़ी किसी पेशेवर खेल, विज्ञापन व अन्य वाणिज्यिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पिता के साथ कविता।
नियुक्ति पत्र मिलने के 30 दिन के अंदर उन्हें उस पर अपनी सहमति देनी होगी। डोपिंग, मैच फिक्सिंग, यौन उत्पीड़न, गाली गलौच व इस तरह के अन्य मामलों में दोषी होने पर भी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। खेल से जुड़े मामलों में दोषी होने व ग्रेडेशन प्रमाण पत्र गलत पाए जाने पर भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
नियुक्ति पत्र में शामिल 15 शर्तों को न मानने पर नौकरी के आदेश रद्द माने जाएंगे। पहलवान बबीता फौगाट 2014 में राष्टमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2010 व 2018 राष्टमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। 2012 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में वह कांस्य जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव में दादरी से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाई। कविता कबड्डी खिलाड़ी हैं, वह 2014 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।