{"_id":"119a40cefaba40e3b222795954c05681","slug":"haryana-government-accept-job-for-ram-lal-in-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याचिका का निपटारा, सरकार पवर्तारोही रामलाल को देगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याचिका का निपटारा, सरकार पवर्तारोही रामलाल को देगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार 2013 में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही रामलाल शर्मा को नौकरी देने को तैयार हो गई है। प्रदेश सरकार ने रामलाल को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती करने के फैसले के बारे में बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी। सरकार के इस जवाब के साथ अदालत ने रामलाल की याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने पर्वतारोही को पुलिस में भर्ती करने का आश्वासन दिया था और उनके दो साथियों ममता और कांता को नौकरी दे दी गई थी, लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। इसके बाद रामलाल ने नौकरी पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रामलाल को नौकरी नहीं मिलने की मीडिया में खबरें छपने पर सरकार ने महज पांच लाख रुपये का इनाम देकर पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
रामलाल ने नौकरी के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के पास दस्तक दी, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। आखिरकार हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने नौकरी देने का फैसला लिया था। इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने रिकार्ड मांगा था।
विज्ञापन
बुधवार को सरकार ने रिकार्ड पेश किया। इसके बाद अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया। राम लाल एमए मनोविज्ञान सहित फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा होल्डर हैं। उनके पास बीएससी की अतिरिक्त डिग्री भी है।
शैक्षणिक योग्यता के बावजूद पर्वतारोही रामलाल शर्मा को नौकरी के लिए ठोकरें खानी पड़ीं। यहां तक कि वे सब्जी बेचने को मजबूर थे।