फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Former cm Bhupinder Hooda car met with accident in Hisar

Hisar: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नीलगाय सामने आने से हादसा, बाल-बाल बचे हुड्डा

Sun, 09 Apr 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 01:33 PM IST
सार

भूपेंद्र हुड्डा के पीएसओ सतीश राठी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार सुबह गांव बनभौरी में एक कार्यकर्ता के यहां चाय कार्यक्रम में गए थे। यहां से वह गाड़ी में सवार होकर गांव घिराय की तरफ रवाना हुए। उनके काफिले में एक पायलट गाड़ी के अलावा 4-5 अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Haryana Former cm Bhupinder Hooda car met with accident in Hisar
पूर्व सीएम की गाड़ी का एक्सीडेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में गांव मतलौडा के पास पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के आगे नील गाय के आने से यह हादसा हुआ था। गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के अलावा वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत भी थे। फिलहाल सभी सुरक्षित है। गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सभी लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर गांव घिराय की तरफ रवाना हो गए, जहां उन्होंने विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा के सम्मान समारोह में शिरकत की। 

विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा के पीएसओ सतीश राठी ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार सुबह गांव बनभौरी में एक कार्यकर्ता के यहां चाय कार्यक्रम में गए थे। यहां से वह गाड़ी में सवार होकर गांव घिराय की तरफ रवाना हुए। उनके काफिले में एक पायलट गाड़ी के अलावा 4-5 अन्य गाड़ियां भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हनीप्रीत से मांगी 50 लाख की रंगदारी: डेरामुखी की मुख्य शिष्या को आई धमकी भरी कॉल, सिरसा पुलिस ने एक को धरा
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मतलौडा के पास गांव के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। गाड़ी के चालक ने नील गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके वह गाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि चालक ने गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। साथ ही गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए, जिससे बचाव हो गया। मगर नील गाय की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भूपेंद्र सिंह हुड्डा चालक के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। इसके बाद वह दूसरी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

दोपहर बाद तलवंडी राणा धरना स्थल पर भी जाएंगे
स्वीटी बूरा के कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तलवंडी राणा धरना स्थल पर भी जाएंगे, जहां ग्रामीण करीब 61 दिनों से स्थायी रोड की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। कई पार्टियों के नेता धरने को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed