फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana: female police station will open eve of raksha bandhan

हरियाणा: रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर खुलेंगे महिला थाने

Wed, 19 Aug 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 19 Aug 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
haryana: female police station will open eve of raksha bandhan

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 28 अगस्त से प्रत्येक जिले में महिला पुलिस थाना खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही हरियाणा देश का ऐसा दूसरा राज्य बन जाएगा, जहां सभी 21 जिलों में महिला पुलिस थाने होंगे और रक्षाबंधन के दिन से महिला पुलिस थाने संचालित हो जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इन महिला पुलिस थानों का शुभारंभ मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा समाज से जुड़ी अन्य विशिष्ट विभूतियों, विशेषकर महिलाओं द्वारा करवाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं, विशेषकर सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर जिले में महिला पुलिस थाना खोलने का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाना है। इससे महिलाएं बेझिझक होकर अपनी शिकायतें कर सकेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित परामर्श केंद्रों को भी इन महिला थानों में हस्तांतरित किया जाएगा।

पारिवारिक विवादों के निपटान में समाज सेवा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों जैसे सेवानिवृत्त अधिकारियों व सेना अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा, क्योंकि कोर्ट-कचहरी की बजाय कई बार आपसी सुलह से मामले आसानी से निपटाए जा सकते हैं।


इन थानों में सिपाही से लेकर पुलिस उप अधीक्षक तक केवल महिला कर्मी ही तैनात होंगी और महिलाओं से जुड़े विशेष अपराधों की जांच केवल महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed