फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ex-cm bhupinder singh hooda mother death

हरियाणाः पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मां का देहांत

Sat, 25 Apr 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Apr 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
haryana ex-cm bhupinder singh hooda mother death

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की माता हरदेई देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 97 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार थीं। यहां के डी-पार्क स्थित आवास पर उन्होंने शाम 4 बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रणबीर कादियान, पूर्व विधायक बी. बी. बतरा आवास पर पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे खोखराकोट स्थित फार्म हाउस पर किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा की पत्नी थीं
स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य रहे दिवंगत रणबीर सिंह की पत्नी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मां हरदेई देवी का हरदेई देवी का जन्म 1919 में जींद के डूमरखां गांव में हुआ। उन्होंने जमींदार हरद्वारी सिंह डूमरखां के घर जन्म लिया। 1937 में उनका विवाह आर्य समाजी मातू राम के बेटे रणबीर सिंह के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए रणबीर सिंह को 8 बार जेल जाना पड़ा। वे 4 बार वर्तमान में पाकिस्तान व चार बार हिंदुस्तान की जेल में बंद रहे। इसके चलते हरदेई देवी को प्रताप सिंह, इंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह का अपने दम पर लालन पालन करना पड़ा।

उन्होंने पति के साथ कंधा मिलाते हुए पूरे परिवार को संभाला। सभी पुत्रों को अच्छे संस्कार व उनमें देशभक्ति की भावना भरी। आज प्रताप सिंह व जोगेंद्र सिंह दुनिया में नहीं हैं।

भाजपा विधायक ने जताया शोकः
भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर ने पूर्व सीएम की माता हरदेई देवी के निधन पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ये पहुंचे शोक जतानेः
पूर्व स्पीकर एवं बेरी से विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, विधायक महम आनंद सिंह दांगी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, कुलदीप नंबरदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र भारत, सीताराम सचदेवा, कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, सूरज रसवंत, बिट्टू हुड्डा, बिल्लु हुड्डा, सोनू बुधवार, अमर अरोड़ा, सतीश पंसारी, प्रदेश सचिव कांग्रेस मृदुला शर्मा, लोकेंद्र फौगाट, सूर्यदेव दहिया, जयदेव दहिया, अजय सिंघानिया, जेके मल्होत्रा, हेल्थ यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति डॉ. वी. के . जैन, पूर्व निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल, रजिस्ट्रार डॉ. सरला हुड्डा, एमडीयू के कुलपति एच. एस. चहल, रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स, वरिष्ठ अधिवक्ता आर सी दलाल, गुलशन डंग।


सीएम ने जताया शोक
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व सीएम की मां के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, हरदेई खुद एक देशभक्त महिला थीं। वे सादगी, त्याग और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. शकील अहमद, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, सहप्रभारी आशा कुमारी ने भी शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed