चुनाव आज: वोटर कार्ड ना हों तो भी करें मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। चुनाव आयोग आयोग द्वारा निर्धारित किए गए वैकल्पिक पहचान पत्रों के जरिए भी मतदान करने की व्यवस्था की है। लेकिन मतदाता सूची नाम होने पर ही वोट का अधिकार मिलेगा।
इन दस्तावेजों को दिखाकर आप वोट डाल सकते हैं।
. पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड
. केंद्र, राज्य सरकार और पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
. बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
. एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
. श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थय बीमा स्मार्ट कार्ड
. फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड
. चुनाव मशीनरी द्वारा जारी की गई प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप
घर बैठे देखें लाइव वोटिंग
अगर आप घर बैठकर मतदान लाइव देखना चाहते है तो इस बार यह सुविधा भी आपके लिए उपलब्ध है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक हजार प्रमुख मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरे लगा दिए हैं।
बुधवार सुबह लोग हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतदान केंद्र की गतिविधि को देख सकते हैं। जिन एक हजार मतदान केंद्रों पर ये कैमरे लगाए गए हैं उनमें कुछ संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ भी शामिल है। लोगों के साथ साथ चुनाव आयोग और हरियाणा पुलिस के आला अधिकारी अपने कंप्यूटर से मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रख पाएंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि एक हजार मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग के लिए वीडियो तथा डिजिटल कैमरा का प्रावधान भी किया गया है। बुधवार सुबह से मतदान का लाइव सीन वेबसाइट पर दिखना शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी सीटों पर जैसे जैसे मतदान पड़ता रहेगा वोट की संख्या भी अपडेट होती रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग की वेबसाइट www.ceoharyana.nic.in पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।