फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Election Preparation Review

मोदी मोदी जप रहे दूसरी पार्टियों के दिग्गज

Sun, 10 Aug 2014 10:09 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Aug 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana Election Preparation Review

आयाराम-गयाराम की राजनीति के लिए मशहूर हरियाणा के ‘उड़ते पंछी’ विधानसभा चुनाव से पहले नया आशियाना तलाशने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद हरियाणा के अधिकतर बागी नेता भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। चुनावी महाभारत में कूदने के लिए तैयार भाजपा ने भी संगठन का विस्तार करने के लिए ऐसे नेताओं के लिए दरवाजे खोल दिए हैं।

नेताओं के लिए खुले हैं कई विकल्प

Haryana Election Preparation Review

चुनाव लड़ने के लिए ठौर तलाश रहे नेताओं के लिए भाजपा व कांग्रेस के साथ ही इंडियन नेशनल लोकदल (इनलो) भी पसंद है। हालांकि इनेलो अब तक 62 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है।

उधर, भाजपा और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) का गठबंधन भी कायम रहने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हजकां सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात करने लगी है।

ऐसे में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे नेताओं के लिए अवसर बढ़ जाएंगे। बसपा भी यहां मैदान में होगी। इसके बाद भी यदि टिकट नहीं मिला तो विनोद शर्मा की जनचेतना पार्टी, गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी भी ताल ठोक रही है।

चुनावी मौसम के चलते हरियाणा में लगभग आधा दर्जनों नई पार्टियां भी अस्तित्व में आ चुकी हैं। ऐसे में उड़ते पंछियों को आशियाना मिल जाने की पूरी गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का दावा : कई नेता संपर्क में

Haryana Election Preparation Review

भाजपा की ओर रुख करने वाले नेताओं में सबसे ज्यादा कांग्रेस से हैं, जो प्रदेश में एक दशक से सत्तारूढ़ है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं, जबकि एक और नेता अवतार सिंह भड़ाना भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।

आबकारी मंत्री किरण चौधरी के भी भाजपा में जाने की अटकलें खत्म नहीं हो रही हैं। हालांकि खुद चौधरी के अलावा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल नेता अब संसद में हैं। राव इंद्रजीत सिंह तो नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी बन चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी कहते हैं कि कांग्रेस से कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस के कई नेता उसके संपर्क में हैं। प्रदेश में भाजपा के बाद नेताओं की दूसरी पसंद इंडियन नेशनल लोकदल है। लेकिन इनेलो में शामिल होने वालों में ज्यादातर छोटे स्तर के नेता हैं।

हालांकि इनलो में टिकट वितरण के बाद असंतोष सामने आ चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि  चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले इनेलो के नेता भी नया आशियाना तलाश सकते हैं।

विज्ञापन

भाजपा एकला चलो रे के मूड में

Haryana Election Preparation Review

भाजपा के हरियाणा प्रभारी प्रो. जगदीश मुखी ने साफ कर दिया है कि बदली परिस्थितयों में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) को नए फार्मूले के तहत सीटें दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अब यह हजकां पर निर्भर करता है कि वह गठबंधन पर बना रहता है कि नहीं। दूसरी तरफ हजकां अपनी मांगों पर कायम है। दोनो दलों के तेवरों से साफ है कि अब इस गठबंधन के बने रहने के आसार बहुत कम हैं।

प्रो. मुखी ने अमर उजाला से कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश के राजनीतिक हालात बदल चुके हैं। इसीलिए हजकां को नए फार्मूले के तहत सीटों पर मान जाना चाहिए।

दरअसल दिल्ली मे भाजपा और हजकां केबीच पिछले दिनों कई दौर की बातें होती रहीं हैं। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। दूसरी तरफा हजकां भी किसी भी सूरत में 45 सीटों से कम पर मानने को तैयार नहीं है। जबकि भाजपा 25 से ज्यादा सीटें हजकां को देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed