फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election: political future of Giants at stake

हरियाणा में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Wed, 15 Oct 2014 12:32 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Oct 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
haryana election: political future of Giants at stake

हरियाणा विधानसभा चुनाव जहां भाजपा व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के लिए प्रतिष्ठा की जंग है, वहीं प्रादेशिक नेताओं की नाक का सवाल भी बना हुआ है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत को विधानसभा में भी कायम रखने के उद्देश्य से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धुआंधार प्रचार किया, वहीं कांग्रेस की स्थिति में सुधार एवं प्रदेश की सत्ता पर कब्जा कायम रखने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


इन राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, विनोद शर्मा, बीरेंद्र सिंह, मनोहर लाल खट्टर, कैप्टन अभिमन्यु समेत कई नेताओं के लिए यह चुनाव सम्मान की लड़ाई बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंकी, अब देखना है जनता किसके दावों-वादों को सही मानते हुए सत्ता के सिंहासन पर बैठाती है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी आदि दिग्गज मैदान में हैं।

कुल मिलाकर मुकाबला काफी रोचक है

haryana election: political future of Giants at stake

भाजपा के मुख्य नामों में राम बिलास शर्मा, मनोहर लाल खट्टर, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा, ओम प्रकाश धनखड़, कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए कद्दावर नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह आदि शामिल हैं।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में हैं, जिनमें उनके बेटे अभय सिंह, पुत्रवधू नैना सिंह और पौत्र दुष्यंत प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

वहीं, भजन लाल परिवार से उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई व चंद्रमोहन, पुत्रवधू रेणुका हजकां प्रत्याशियों के रूप में किस्मत आजमा रही हैं। हजकां के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही हजपा के प्रमुख विनोद शर्मा और उनकी पत्नी शक्ति रानी शर्मा चुनावी ताल ठोक रही हैं। कुल मिलाकर मुकाबला काफी रोचक है और उनकी किस्मत बुधवार को ईवीएम में बंद हो जाएगी।

प्रचार के दौरान ये रहे मुख्य मुद्दे
विकास, रोजगार, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, एचएसजीएमसी का गठन, आधारभूत ढांचा, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, भूमि अधिग्रहण, महिला सुरक्षा, फसलों का उचित मूल्य, प्राथमिक व उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, केंद्र से मदद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed