{"_id":"2062adfc8675ede9f574c51b0ff06a11","slug":"haryana-election-make-sure-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, घर से निकलें और जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, घर से निकलें और जरूर करें मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। आप भी घर से निकलें और जरूर करें मतदान। हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश के 1.63 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। प्रदेश की नब्बे सीटों के लिए बने 16357 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बार कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 116 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। 90 विधानसभा हलकों में 63 सामान्य और 17 आरक्षित हैं। तीस विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां 15 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए यहां दो-दो ईवीएम लगाई जाएंगी। शेष 60 हलकों में मतदान के लिए लिए 1-1 ईवीएम इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन
इस बार के चुनाव में एक हजार मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग के लिए कैमरे लगाए गए है। सभी लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए हरियाणा के लगभग हर हलकों में एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त शांतिपूर्ण मतदान के लिए 50 हजार पुलिस कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय बल और होमगार्ड की तैनाती की गई है। सभी जिलों में एकल हेल्पलाइन संख्या 1950 स्थापित की गई है।
विज्ञापन
मतदान के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिये मतदाता पहचान कार्ड नंबर भेजकर मोबाइल नबर 9954699899 पर एसएमएस से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.ceoharyana.nic.in का अवलोकन भी किया गया है।