{"_id":"88c6b0bfa2e0b9714cc529a68c98152b","slug":"haryana-election-first-day-file-5-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 5 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 5 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
इनमें एक उम्मीदवार आरक्षण विरोधी पार्टी से है, जबकि चार अन्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किए। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पहले दिन जय प्रकाश कौशिक और रमेश वर्मा ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र से पंकज और गुड़गांव के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कुशेशवार भगत ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चे भरे। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आरक्षण विरोधी पार्टी के संजय शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन