फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana election : Candidates' assets increased 3 times in 5 years

5 साल में 3 गुना बढ़ी प्रत्याशियों की संपत्ति

Sun, 28 Sep 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Haryana election : Candidates' assets increased 3 times in 5 years

विधानसभा चुनाव में उतरे कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच सालों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है। इसका खुलासा नामांकन पत्र भरने के दौरान प्रत्याशियों के शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति के दिए गए ब्योरा से हुआ है।

विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र और आदमपुर सीट से हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई की संपत्ति तेजी से बढ़ी है। 2009 के विधानसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 17.30 करोड़ रुपये थी। इस बार दिए शपथ पत्र में उन्होंने कुल संपत्ति 80.11 करोड़ बताई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संपत्ति में भी खासा इजाफा हुआ है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उनकी संपत्ति 2.70 करोड़ थी। इस बार दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 8.82 करोड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल की संपत्ति भी करोड़ में है। 2009 के विधानसभा चुनाव में उनकी संपत्ति 43.68 करोड़ थी। जो कि इस चुनाव में 113.27 करोड़ तक पहुंच गई है।


धन्ना सेठों की इस जमात में सबसे ज्यादा संपत्ति हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की है। उनकी कुल संपत्ति 153.13 करोड़ है। बीते विधानसभा चुनाव से इस चुनाव में शर्मा की संपत्ति में 75 फीसदी इजाफा हुआ है।  हरियाणा की राजनीति का एक और अमीर चेहरा गोपाल कांडा हैं। उनकी संपत्ति 114.75 करोड़ है। जो कि पिछले चुनाव में 63.15 करोड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed