Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana election 2024 Damage control before uproar in Congress, bigwigs take command

Haryana Election: कांग्रेस में घमासान से पहले डैमेज कंट्रोल... पार्टी ने दिग्गज नेताओं को सौंपी ये जिम्मेदारी

Wed, 28 Aug 2024 09:41 AM IST
शाहरुख खान सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Aug 2024 09:41 AM IST
सार

कांग्रेस में घमासान से पहले ही डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों को जिताने से लेकर टिकट कटने से नाराज होने वाले दावेदारों को मनाने की जिम्मेदारी दिग्गजों के पास ही है। बागी होकर दूसरे दलों के पास जाने वाले नेताओं को भी रोका जाएगा। 

विज्ञापन
haryana election 2024 Damage control before uproar in Congress, bigwigs take command
Haryana Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद मचने वाले संभावित घमासान को लेकर कांग्रेस हाईकमान पहले ही गंभीर हो गया है। पार्टी ने अभी से डैमेज कंट्रोल भी शुरू कर दिया है। हाईकमान प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ खुद वन टू वन बैठक कर रहा है। उनसे संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक भी ले रहा है। 
विज्ञापन


अलग-अलग क्षेत्रों में टिकट चयन को लेकर उन क्षेत्रों के बड़े नेताओं की राय को तवज्जो दी जा रही है। साथ ही टिकट मिलने के बाद नाराज होने वाले दूसरे दावेदारों को मनाने की जिम्मेदारी भी उन दिग्गज नेताओं को ही दी गई हैं ताकि वे न तो दूसरे दलों में न जा सकें और न ही आजाद खड़े हों।
विज्ञापन


हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के 2556 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया हुआ है। एक-एक सीट पर औसतन 28-28 दावेदार हैं। कई सीटों पर तो इनकी संख्या 40 से भी अधिक है। हाईकमान के आदेश पर हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने छंटनी करके सभी हलकों के पैनल तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि टिकट एक नेता को ही मिलनी है और दूसरे नेता इसको लेकर नाराजगी भी जताएंगे और कुछ बागी भी हो सकते हैं, इसलिए सूची जारी करने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। 
Trending Videos

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ पहले ही बैठक हो चुकी है। मंगलवार को दिल्ली में माकन ने कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान दोनों से उनके जिलों में टिकटों के लिए दावा करने वाले नेताओं के बारे में फीडबैक लिया गया। 

 

संभावित प्रत्याशियों को लेकर उनकी राय भी ली गई। सुरजेवाला का कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जबकि कुमारी सैलजा का हिसार, सिरसा और अंबाला में प्रभाव है।

कांग्रेस हाईकमान टिकटों से पहले एक-एक करके बड़े नेताओं के साथ मंथन कर रहा है। एक दिन पहले ही माकन ने कांग्रेस के पांचों सांसदों और लोकसभा चुनाव में उतरे पांचों प्रत्याशियों से भी बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed