{"_id":"9c739095ee367e833b0de6c9d7d62b6d","slug":"haryana-election-2-25-lakh-voters-grew-in-5-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 5 माह में बढ़े 2.25 लाख वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 5 माह में बढ़े 2.25 लाख वोटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पांच माह बाद ही प्रदेश में दो लाख 21 हजार 500 मतदाता बढ़ गए। लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश में कुल 15995012 मतदाता थे, जिनमें 8647396 पुरुष और 7347616 महिला मतदाता थे।
विज्ञापन
लेकिन 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा में कुल 16216555 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 8737116 पुरुष तथा 7479439 महिला मतदाता है। जबकि पिछले साल 2009 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 13029141 थी। इस प्रकार वर्ष 2009 के मुकाबले इस वर्ष चुनाव में मतदाताओं की संख्या में 3187414 में इजाफा हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले में विधानसभा में करीब सवा लाख मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
कितने मतदाता कितनी आयु के हैं
उक्त मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष आयु के कुल 529476 मतदाताओं में से 368987 पुरुष मतदाता और 160489 महिला मतदाता है।
इसी प्रकार 20 से 29 वर्ष आयु के कुल 3940108 मतदाताओं में से 2243826 पुरुष मतदाता और 1696282 महिला मतदाता है। 30 से 39 वर्ष आयु के कुल 3866934 मतदाताओं में से 2079106 पुरुष मतदाता और 1787828 महिला मतदाता है।
विज्ञापन
40 से 49 वर्ष आयु के कुल 3372918 मतदाताओं में से 1781986 पुरुष मतदाता और 1590932 महिला मतदाता है। 50 से 59 वर्ष आयु के कुल 2257926 मतदाताओं में से 1164017 पुरुष मतदाता और 1093909 महिला मतदाता है। 60 से 69 वर्ष आयु के कुल 1307745 मतदाताओं में से 659638 पुरुष मतदाता और 648107 महिला मतदाता है।
इन सभी आयु वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या कम है लेकिन 70 से ऊपर की आयु में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले में ज्यादा है। 70 से 79 वर्ष आयु के कुल 601971 मतदाताओं में से 293191 पुरुष मतदाता और 308780 महिला मतदाता है। 80 वर्ष व इससे अधिक की आयु के कुल 339477 मतदाताओं में से 146365 पुरुष मतदाता और 193112 महिला मतदाता है।