{"_id":"66158ad89358c3d4280bc183","slug":"haryana-due-to-birendra-singh-equations-will-change-in-the-politics-of-bangar-belt-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बांगर बेल्ट की सियासत में बदलेंगे समीकरण, बीरेंद्र सिंह बोले- भाजपा की 200 सीट भी आ जाएं तो बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बांगर बेल्ट की सियासत में बदलेंगे समीकरण, बीरेंद्र सिंह बोले- भाजपा की 200 सीट भी आ जाएं तो बड़ी बात
Wed, 10 Apr 2024 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:01 AM IST
सार
माना जा रहा है कि बेटे बृजेंद्र सिंह ने हिसार से टिकट कटने के आसार देखते हुए भाजपा छोड़ी थी। वह कांग्रेस से इसी सीट से टिकट चाहते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौधरी बीरेंद्र सिंह का उचाना, जींद, कैथल समेत बांगर बेल्ट में खासा प्रभाव है। वह बांगर क्षेत्र की राजनीति करते रहे हैं और हलके में सीएम पद लाने को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। हालांकि, कई बार मौका मिलते-मिलते रह गया। इसलिए उनको राजनीति में ट्रेजडी किंग के नाम से जाना जाता है। बीरेंद्र सिंह की घर वापसी से कांग्रेसी उत्साहित हैं। हालांकि, लोकसभा चुनावों के परिणाम ही तय करेंगे कि बीरेंद्र सिंह के आने से कांग्रेस को फायदा हुआ या नहीं।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा की वापसी है। भाजपा में शामिल होते समय यह अंदाजा था कि दोनों पार्टियों की विचारधारा में भिन्नता होगी, लेकिन कई मुद्दों पर इतना भारी अंतर होगा, इसका अनुभव बाद में हुआ।
विज्ञापन
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि भले ही चुनावी राजनीति न करें, लेकिन जहां तक संभव होगा सक्रिय रहकर काम करेंगे। भाजपा के 400 पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अजूबा हो सकता है, वरना संभव नहीं है। वर्तमान हालात में भाजपा 200 पार कर ले तो बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
जजपा से गठबंधन की वजह से थे नाराज
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि महीना भर पहले ही उन्होंने भाजपा से कहा था कि जजपा से गठबंधन न तोड़ा तो वह भाजपा छोड़ देंगे और उन्हें लगता है कि भाजपा ने इसमें देरी की है।