फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Doctors Calling to Dengue Malaria Patients Regarding Health Updates

नई पहलः अब फोन करके पूछेंगे डॉक्टर- ‘हैलो आपकी तबीयत कैसी है, क्या बुखार अब ठीक है’

Wed, 04 Dec 2019 09:54 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 04 Dec 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana Doctors Calling to Dengue Malaria Patients Regarding Health Updates
फाइल फोटो
‘हैलो, नमस्कार, अब आपकी तबीयत कैसी है, क्या आपका बुखार ठीक हो गया है, आपको इलाज के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश तो नहीं आई, यदि कोई परेशानी हुई तो हमें बताएं...क्या सरकारी अस्पताल की टीम ने आपके घर पहुंचकर उचित ढंग से आपको उपचार दिया, आपको हमने बुखार के लिए जो दवाइयों का कोर्स बताया था, क्या आपने उस कोर्स को पूरा कर लिया है, क्या आपका कोर्स पूरा हो गया है, तो आपके घर में किसी और को बुखार न हो, इसके लिए भविष्य में क्या करना है, यह भी हम आपको बताएंगे...।’
विज्ञापन


हरियाणा में इस तरह के फोन उन मरीजों तक पहुंच रहे हैं, जो मलेरिया, डेंगू व अन्य तरह के गंभीर बुखार से ग्रस्त है। इसके लिए हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने मुख्यालय स्तर पर बाकायदा कॉल सेंटर बनाया है। जहां से बुखार ग्रस्त मरीजों पर उनके स्वस्थ्य होने तक पूरी नजर रखी जाएगी। इसी कॉल सेंटर से सभी बुखार ग्रस्त मरीजों को सीधे मोबाइल कर उनसे फीडबैक लिया जा है।
विज्ञापन


डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डा. उषा गुप्ता बताती हैं कि यह कॉल सेंटर हरियाणा को मलेरिया व डेंगू बुखार से मुक्त करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की ही एक कड़ी है। उनके अनुसार इस तरह के बुखार पर काबू पाने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य महकमा बहुत ज्यादा गंभीर हैं। इसी का नतीजा यह है कि पिछले पांच सालों के अंतराल में मलेरिया व डेंगू बुखार के केसों में अपेक्षाकृत कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को एसएमएस भी पहुंचेंगे

जिला स्तर पर सरकारी अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों में आने वाले बुखार ग्रस्त मरीजों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। बुखार पॉजीटिव आने पर उस मरीज का पूरा पता व उसका मोबाइल नंबर जुटाकर हेडक्वार्टर स्तर पर बने कॉल सेंटर में भेजा जा रहा है, ताकि कॉल सेंटर में बैठे कर्मचारी मरीजों का बुखार ठीक न होने तक उनके संपर्क में रहें।

इतना ही नहीं इन कॉल सेंटर से संबंधित बुखार मरीजों को कुछ दिनों तक लगातार आटो जेनरेटेड एसएमएस भी पहुंचेंगे। जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि बुखार के दौरान उन्हें व उनके परिजनों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं। इसके अलावा सिविल अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों से टीम भी इन बुखार ग्रस्त मरीजों के घरों में बुखार ठीक न होने तक निगरानी करेगी।

मरीजों को बुखार का पूरा कोर्स समझाया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि कोर्स के दौरान उन्हें दवा कैसे लेनी है और क्या करना है। मरीजों को मिलने वाली इस सुविधा का फीडबैक भी इसी कॉल सेंटर स्तर पर जुटाया जाएगा, ताकि मालूम चल सके कि फील्ड स्टाफ संबंधित मरीजों पर पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed