{"_id":"5e3af7708ebc3ee6040ab419","slug":"haryana-deputy-cm-dushyant-chautala-got-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जेड सुरक्षा, दुबई से मिली थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जेड सुरक्षा, दुबई से मिली थी जान से मारने की धमकी
Wed, 05 Feb 2020 10:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अब जेड श्रेणी सुरक्षा में रहेंगे। स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने दुष्यंत की सुरक्षा बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद दुष्यंत को अब जेड सुरक्षा कवर मिल जाएगा। आबू धाबी से जान से मारने की धमकी मिलने, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण, खुफिया रिपोर्ट व दुष्यंत के पब्लिक एक्सपोजर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अभी तक हरियाणा में सीबीआई जज पंचकूला, जगदीप सिंह को ही जेड सुरक्षा थी। उन्हें सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में सजा सुनाने के बाद जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई थी। जिसकी सिफारिश भी सुरक्षा कारणों के मद्देनजर स्टेट लेवल रिव्यू कमेटी ने ही की थी।
विज्ञापन
दुष्यंत को जेड सुरक्षा देने के लिए 29 जनवरी 2020 को चंडीगढ़ स्थित स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो मुख्यालय में हुई थी। इसकी अध्यक्षता स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो चंडीगढ़ के अतिरिक्त निदेशक मनमोहन सिंह ने की थी। इसमें हरियाणा के आईजी सिक्योरिटी सौरभ सिंह, एसपी सिक्योरिटी द्वितीय व सीआईडी हामिद अख्तर, सहायक निदेशक स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो चंडीगढ़ जेपी जस्सू व गृह विभाग हरियाणा के अवर सचिव महा सिंह बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बैठक में दुष्यंत की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई थी। दुष्यंत को अक्टूबर 2019 में पवन नाम के मैकेनिक ने जान से मारने की धमकी दी थी। रेवाड़ी जिला के रामपुर का रहने वाला पवन आबू धाबी में मैकेनिक का काम करता है। उसके खिलाफ जींद के उचाना पुलिस थाने में 15 अक्टूबर 2019 को एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जांच जारी है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 29 जनवरी को ही दुष्यंत को तत्काल प्रभाव से जेड श्रेणी सुरक्षा देने का निर्णय ले लिया था। जिसकी सिफारिश गृह मंत्रालय को भी कर दी गई थी।