{"_id":"5df084838ebc3e87d217469a","slug":"haryana-deputy-chief-minister-dushyant-chautala-meeting-with-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी से मिले दुष्यंत चौटाला, कहा- एनडीए के घटक दल के रूप में काम करेगी 'जजपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी से मिले दुष्यंत चौटाला, कहा- एनडीए के घटक दल के रूप में काम करेगी 'जजपा'
Wed, 11 Dec 2019 11:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी 'जजपा' आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए के घटक दल के रूप में काम करेगी। चूंकि, जननायक जनता पार्टी अब एनडीए का हिस्सा है। मंगलवार को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पीएम नरेंद्र मोदी को यह आश्वासन दिया है। दुष्यंत की पीएम से मुलाकात शाम 5:30 बजे संसद भवन परिसर में हुई। लगभग आधा घंटा चली मुलाकात के दौरान दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के तहत उन्हें मिले दस विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री को दी।
उन्होंने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि जननायक जनता पार्टी अब एनडीए का हिस्सा है, इसलिए आने वाले किसी भी विधानसभा चुनाव में जजपा एनडीए के घटक दल के रूप में काम करेगी ।खास तौर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिस रूप में जजपा का साथ लेना चाहे ले सकती है। इसके लिए दुष्यंत ने पहल कर दी है। उन्होंने गठबंधन सरकार के अब तक के कार्यकाल को लेकर भी फीडबैक दी। दुष्यंत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में गठबंधन सरकार में सहयोगी दल जजपा की कार्यशैली की प्रशंसा की है।
बीते काफी दिनों से दिल्ली में जजपा के भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। जिनसे दुष्यंत से पर्दा उठा दिया है। दुष्यंत के आश्वासन से साफ हो गया है कि जजपा दिल्ली में भाजपा के साथ मिलकर चुनावी दंगल में ताल ठोकेगी। एनसीआर से सटे जिलों में जाट बहुल सीटों पर जजपा अपना अच्छा प्रभाव मानकर चलकर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा-जजपा मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो दोनों दलों को फायदा होगा।