फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala called on BJP state in-charge Vinod Tawde

हरियाणा निकाय चुनाव: बागियों की नाम वापसी का तावड़े-दुष्यंत ने खींचा खाका, कई सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने

Mon, 06 Jun 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 01:58 PM IST
सार

इससे पहले रविवार को ही दुष्यंत ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा और जजपा इस बार निकाय चुनाव भी मिलकर लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala called on BJP state in-charge Vinod Tawde
दुष्यंत चौटाला ने विनोद तावड़े से की मुलाकात। - फोटो : twitter @Dchautala

विस्तार

हरियाणा में नगरपालिका चुनाव के दौरान भाजपा और जजपा के उम्मीदवार आमने-सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे। बागी होकर चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं की नाम वापसी कराई जाएगी। छह जून नामांकन पत्रों की छंटनी का अंतिम दिन था, उम्मीदवार आठ जून तक नाम वापस ले सकेंगे। सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक कर बागियों की नाम वापसी का खाका खींचा।

विज्ञापन


दोनों की नेताओं की बैठक चंडीगढ़ में हुई। तावड़े से मिलने पहुंचे दुष्यंत ने दोनों दलों के बीच निकाय चुनाव और भविष्य में तालमेल और समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर चर्चा की। गठबंधन के बावजूद कई नगरपालिकाओं में जजपा और भाजपा प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इन उम्मीदवारों ने इस चुनाव में गठबंधन होने से पहले पर्चा भर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा और जजपा नगर परिषद चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ रही हैं। भाजपा ने 14 और जजपा ने 4 नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। नगरपालिकाओं में पार्टी चिह्न पर लड़ने का फैसला जिला इकाइयों पर छोड़ दिया गया था। जहां भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं जजपा के प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुई दोनों नेताओं की बैठक में इसी पर चर्चा हुई। निर्णय यह हुआ कि जिस नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा विधायक हैं, वहां पार्टी के उम्मीदवार लड़ेंगे, जहां जजपा विधायक हैं, वहां भाजपा का प्रत्याशी नहीं लड़ेगा। दोनों दलों के वरिष्ठ नेता पर्चा भर चुके उम्मीदवारों से बात कर उनकी नामांकन वापसी कराएंगे।

तावड़े ने ही निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा का गठबंधन आलाकमान के इशारे पर कराया है, इसलिए दुष्यंत ने उनका आभार भी जताया। रविवार को ही उपमुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। दोनों ही दल नहीं चाहते कि उनके उम्मीदवार आमने-सामने लड़ें और तीसरा प्रत्याशी जीत जाए।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सुनीं जनसमस्याएं
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास और पार्टी कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनते हुए डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। पानीपत जिले के गांव चुलकाना स्थित महात्मा गांधी बस्ती योजना के लाभार्थी डिप्टी सीएम से मिले और उनका धन्यवाद किया कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में दुष्यंत चौटाला द्वारा दिए गए फैसले के बाद उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवंटित हो चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि बस्ती की एक गली के बीच में जानबूझकर पानी की टंकी बना दी गई है जो कि अवैध है, उसे तुरंत हटवाया जाए। उपमुख्यमंत्री ने इस मामले में जिला उपायुक्त पानीपत को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, रोहतक जिले से आई एक पंचायत ने गांव में गली निर्माण की मांग रखी, जिस पर दुष्यंत चौटाला ने तुरंत अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed