फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana defeat chandigarh in viajy merchant trophy

हरियाणा ने विजय मर्चेट ट्राफी में चंडीगढ़ को हरया

Sun, 03 Nov 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
haryana defeat chandigarh in viajy merchant trophy
चंडीगढ़। अंश ठकराल की घातक गेंदबाजी के चलते हरियाणा ने चंडीगढ़ को विजय मर्चेंट ट्राफी के तीसरे दिन 112 रन से हराकर मुकाबला जीत लिया। चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच विजय मर्चेंट ट्राफी का मुकाबला बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में खेला गया। हरियाणा ने चंडीगढ़ को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया था। चंडीगढ़ ने शनिवार को शुक्रवार के 3 विकेट खोकर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया। हरियाणा की ओर गेंदबाजाें ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चंडीगढ़ को 132 रन केस्कोर पर समेट दिया। चंडीगढ़ से विकेटकीपर आर्यन वर्मा ने 81 गेंदाें पर 26, गर्व सांगवान ने 13 और प्रथम ने 9 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक रन गेंदबाज पारस ने 73 गेंदोें पर 53 बनाए। इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में हरियाणा की ओर से अंश ठकराल ने 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज गर्वित कुंडू ने 17 रन देकर 3 विकेट चटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed