फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Day Special: 50 years of age but did not resolve the issue

दिवस विशेषः हरियाणा गठन के 50 साल, पर अनसुलझे रहे ये सवाल

Tue, 01 Nov 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Day Special: 50 years of age but did not resolve the issue
50 साल में नहीं सुलझे कुछ मुद्दे - फोटो : File Photo
पंजाब से अलग हुए हरियाणा को भले ही पचास साल हो गए हैं, लेकिन कई अहम मुद्दे अभी तक अनसुलझे हैं। राजनीतिक मंच हो या दोनों प्रदेशों की विधानसभा, हर सत्र में इन मुद्दों पर बहस होती है, लेकिन अनसुलझे रह जाते हैं।
विज्ञापन


एसवाईएल के पानी के लिए हरियाणा पचास साल से संघर्ष कर रहा है। पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार होने के बावजूद सूबे को अपना यह हक नहीं मिल सका है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल, मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और दोनों प्रदेशों की सरकारों को फैसले का इंतजार है। यही हाल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और राजधानी चंडीगढ़ को लेकर है। दोनों प्रदेश के नेता चंडीगढ़ पर अपना हक जताते रहते हैं, लेकिन निष्कर्ष आज तक नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सतुलज यमुना लिंक नहर

Haryana Day Special: 50 years of age but did not resolve the issue
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
उधर, सतुलज यमुना लिंक नहर और राजधानी चंडीगढ़ के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि ह मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है। पंजाब-हरियाणा जब अलग हुए थे तो इसे मैत्रीपूर्ण ढंग से आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता था।

अब इसे जनभावनाओं से जोड़ कर जटिल बना दिया गया है। न्यायालय के निर्णय, केंद्र सरकार और दोनों राज्यों की सहमति से ही इसका समाधान संभव है। चंडीगढ़ आज भी हरियाणा की राजधानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed