{"_id":"5f2ff7a68ebc3e4ae11f482f","slug":"haryana-crime-news-52-year-old-woman-murdered-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में 52 वर्षीय महिला की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, आसपास पड़ा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैथल में 52 वर्षीय महिला की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, आसपास पड़ा खून
Sun, 09 Aug 2020 06:52 PM IST
ajay kumar
नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
जनकपुरी कॉलोनी में 52 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है लेकिन मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही उनकी घर के सामने गाड़ी रिपेयर का काम करने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो युवक माफी मांग कर चला गया लेकिन रात को फिर कुछ लोगों को साथ लेकर वह उनके घर पर आया और मृतका के बेटे को बाहर बुलाने की बात कही। इस पर महिला ने उसके बेटे को बाहर नहीं बुलाया और वे युवक वापस चले गए।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया कि सुबह 52 वर्षीय तरणजीत चारपाई पर मृत अवस्था में मिली, जिसके आसपास खून पड़ा था। उन्होंने महिला की हत्या की आशंका जताई है। दूसरी ओर घटना को चोरी की अन्य घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या के साथ-साथ घर में चोरी की घटना हुई भी बताई जा रही है। वही हत्या से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काटे गए हैं। जिसकी जांच में सीन ऑफ क्राइम की टीम लगी है।
विज्ञापन
सिविल लाइन एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आगामी कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन