फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Cricket Team Wins Ranjit Match against Maharashtra

रणजी ट्रॉफी: हरियाणा ने पारी और 68 रनों से जीता मुकाबला, सात अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंची टीम

Thu, 12 Dec 2019 03:34 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Dec 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana Cricket Team Wins Ranjit Match against Maharashtra
खिलाड़ी हर्षद पटेल - फोटो : अमर उजाला
चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और महाराष्ट्र के मध्य खेले गए पहले रणजी मुकाबले में हरियाणा ने पारी और 68 रनों से जीत हासिल कर ली है। हरियाणा ने पहली पारी में महाराष्ट्र के सामने 401 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


इसके बाद हरियाणा ने महाराष्ट्र को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया। फॉलोऑन में भी महाराष्ट्र की स्थिति लचर नजर आई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र ने मात्र 61 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। वहीं चौथे दिन महाराष्ट्र के बचे हुए खिलाड़ी केवल 10 ओवर तक ही मैच संभाल सके और महाराष्ट्र की दूसरी पारी 86 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा की टीम पहले ही मुकाबले में पारी और 68 रनों से जीत के बाद एलीट ग्रुप सी में 7 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गई। हरियाणा की तरफ से गेंदबाज हर्षल पटेल ने कुल 9 विकेट और आशीष हुड्डा ने 7 विकेट लिए। हर्षल पटेल को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हरियाणा की टीम अगला मुकाबला भी रोहतक के लाहली स्तिथ चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में ही त्रिपुरा के साथ 17 दिसंबर से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed