फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update in Hindi: 1397 new covid-19 cases record in Haryana

कृषि मंत्री जेपी दलाल कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 11 और मौतें, 1397 नए संक्रमित मिले

Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Aug 2020 11:42 PM IST
सार

  • विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया अब तक सीएम, स्पीकर समेत नौ विधायक हो चुके संक्रमित, तीन सांसद भी
  • हरियाणा में 1397 संक्रमण के नए मामले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 58005 पहुंची

विज्ञापन
Haryana corona update in Hindi: 1397 new covid-19 cases record in Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अब कृषि मंत्री जेपी दलाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चौबीस घंटों में 1397 नए संक्रमित मरीज आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 58005 हो गई है। जबकि 11 और मरीजों की मौत कोरोना से हो गई है। उधर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी सदन को बताया कि सीएम, स्पीकर समेत अब प्रदेश में 9 विधायक संक्रमित हो गए हैं। जबकि तीन सांसद पहले से ही संक्रमित हैं। 

विज्ञापन


फरीदाबाद, पानीपत, फतेहाबाद में दो-दो, कुरुक्षेत्र, भिवानी, झज्जर, करनाल व अंबाला में एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 634 हो गया है। संक्रमण की दर 5.69 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से रिकवरी रेट 82.08 प्रतिशत है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में 111, गुरुग्राम में 126, सोनीपत में 91, रेवाड़ी में 26, अंबाला में 60, रोहतक में 60, पानीपत में 92, करनाल में 99, हिसार में 139, पलवल में 6, पंचकूला में 172, महेंद्रगढ़ में 51, झज्जर में 14, भिवानी में 14, कुरुक्षेत्र में 6, नूंह में 12, सिरसा में 61, यमुनानगर में 51, फतेहाबाद में 58, कैथल में 78 व जींद में 15 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 12093, गुरूग्राम में 11302, सोनीपत में 3953, रेवाड़ी में 3202, अंबाला में 3359, रोहतक में 2727, पानीपत में 3149, करनाल में 2336, हिसार में 1921, पलवल में 1425, पंचकूला में 1829, महेंद्रगढ़ में 1501, झज्जर में 1118, भिवानी में 1200, कुरुक्षेत्र में 1451, नूहं में 693, सिरसा में 1119, यमुनानगर में 1237, फतेहाबाद में 783, कैथल में 829, जींद में 512 व चरखी दादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।


ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 11179, गुरूग्राम में 10282, सोनीपत में 3492, रेवाड़ी में 2706, अंबाला में 2880, रोहतक में 2073, पानीपत में 2099, करनाल में 1579, हिसार में 1304, पलवल में 1312, पंचकूला में 1158, महेंद्रगढ़ में 1181, झज्जर में 989, भिवानी में 1022, कुरुक्षेत्र में 911, नूंह में 623, सिरसा में 510, यमुनानगर में 708, फतेहाबाद में 548, कैथल में 501, जींद में 371 व चरखी दादरी में 185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed