फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update 27 tested positive for covid 19

हरियाणा में कोरोना के 27 नए मामले: 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल, छह जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने

Fri, 10 Dec 2021 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 08:33 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। अग्रिम आदेश तक सरकारी स्कूलों में 50 फीसदी विद्यार्थी आ सकेंगे। सबसे अधिक 12 संक्रमित गुरुग्राम जिले में मिले हैं। 

विज्ञापन
Haryana corona update 27 tested positive for covid 19
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अगले आदेश तक सरकारी स्कूल 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ ही खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सभी विद्यार्थियों के साथ खोलने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। बीते 30 नवंबर को विभाग ने 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही रोस्टर अनुसार स्कूल बुलाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को विभाग स्तर पर यह निर्णय हुआ कि जब तक कोविड की नई मानक संचालन प्रक्रिया जारी नहीं होती स्कूलों में वर्तमान व्यवस्था ही जारी रखी जाए। अभी कॉलेजों में भी सभी विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जा रहा है। सरकार के आदेश अनुसार ही सभी बच्चों को एक साथ स्कूल बुलाने का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन

कोरोना: 27 नए मामले

हरियाणा में कोरोना के 27 नए मामले मिले हैं। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 217 पहुंच गई है। इनमें से 176 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सबसे अधिक 12 केस गुरुग्राम में मिले हैं। इसके अलावा, पंचकूला में 5, फरीदाबाद 4, रोहतक 2, यमुनानगर, भिवानी, अंबाला और कैथल में 1-1 नये मरीज मिला है। 38 हजार से अधिक नमूनों में से 0.07 प्रतिशत संक्रमण दर से नए मामले मिल रहे हैं। इस समय कुल संक्रमण दर 5.56 फीसदी है और रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थमने का नाम नहीं ले रहा डेंगू

हरियाणा में डेंगू के केस रिकॉर्ड 11712 पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अब तक जिलों में डेंगू से 10 मरीजों की जान भी जा चुकी है। छह जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। गंभीर बात यह है कि दिसंबर माह में 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी रोजाना 20 से अधिक नए केस मिल रहे हैं। 


चिकनगुनिया के 21 और जापानी बुखार का भी एक मामला है। सबसे अधिक केस कैथल में 1205, हिसार 1005, फतेहाबाद 993, सिरसा 985, सोनीपत 975, पंचकूला में 906 केस मिले हैं। ये छह जिले डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। यहीं पर सबसे अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।


वहीं, अब तक चरखी दादरी, करनाल में 2-2, गुरुग्राम, पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार, नूंह और पानीपत में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में 79 मरीज दाखिल हैं। इनमें से सरकारी में 39 और निजी में 40 मरीज भर्ती हैं। विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में डेंगू के मरीजों का मिलना चिंता बढ़ा रही है। हालांकि, विभाग को उम्मीद थी कि सर्दी के दस्तक देने पर मामले कम होंगे लेकिन तामपान में लगातार गिरावट आने के बाद भी डेंगू का लारवा खत्म नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed