{"_id":"5fc8ae478ebc3e9b781840c4","slug":"haryana-congress-will-contest-municipal-election-on-party-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : नगर निगम चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर लड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : नगर निगम चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर लड़ेगी कांग्रेस
Thu, 03 Dec 2020 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
kumari selja
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में इसी माह होने वाले निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने निशान पर लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की राय और व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। इन्हें पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर पार्टी चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरने पर सहमति बनी है। कांग्रेस के पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद तस्वीर साफ हो गई है। अभी तक संशय बना हुआ था कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। चूंकि, अभी तक कांग्रेस बिना सिंबल के ही चुनाव लड़ती आई है।
विज्ञापन