फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana congress ask 12 question from modi

हरियाणा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी से पूछे 12 सवाल

Sat, 22 Feb 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
haryana congress ask 12 question from modi

हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से 12 सवाल पूछे हैं। हरियाणा कांग्रेस के मीडिया महासचिव रणसिंह मान ने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्फत सवाल पूछे हैं कि गुजरात में किसानों को हरियाणा से कम मुआवजा क्यों दिया जा रहा है।

विज्ञापन


मान ने कहा कि धनखड़ हरियाणा से संबंध रखते हैं, वे यहां किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी रखते होंगे। मान ने कहा कि किसानों की बातें जानने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को गन्नौर पहुंचेंगे। उनसे मिले सुझावों को कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने ये 12 सवाल पूछे
हरियाणा में प्राकृतिक आपदा से फसल के नुकसान पर 10,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलता है, गुजरात सहित भाजपा शासित राज्यों में क्यों नहीं?

किसान और खेतिहर मजदूर की मौत पर आश्रित परिवार को यहां पांच लाख रुपये का मुआवजा, भाजपा शासित राज्यों में क्यों नहीं?

दूध उत्पादकों को दुधारू पशु की मौत पर यहां 20,000 से 50,000 रुपये मिलते हैं, भाजपा शासित राज्यों में क्यों नहीं?

वन रैंक वन पेंशन के अलावा हरियाणा सरकार पूर्व सैनिकों, शौर्य पदक पाने वालों और स्वतंत्रता सेनानियों को जो लाभ दे रही है, भाजपा के राज्यों में क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बिजली 10 पैसे प्रति यूनिट और बिना मीटर वालों को 15 रुपये प्रति बीएचपी फ्लैट रेट पर दी जाती है, गुजरात सहित भाजपा शासित राज्यों में क्यों नहीं?


हरियाणा में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट 301 रुपये प्रति क्विंटल है, गुजरात और अन्य भाजपा शासित राज्य पीछे क्यों?

किसानों को कृषि कर्ज 4 फीसदी पर देने का फैसला यूपीए सरकार ने किया है, एनडीए सरकार ने क्यों नहीं किया?
हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किए। एनडीए के साथ हरियाणा में इनेलो-भाजपा सरकार थी, तब बिजली बिल माफ क्यों नहीं किए थे?

सरकार की खेल नीति (पदक लाओ पद पाओ) ने किसानों के बच्चों को नया रास्ता दिखाया है, भाजपा शासित राज्य ऐसा क्यों नहीं कर पाए?    

न्यूनतम समर्थन मूल्य की आज भी जरूरत है। भाजपा को न्यूनतम समर्थन मूल्य का आधार बदलने की याद कांग्रेस के शासनकाल में ही क्यों आती है?

केंद्र ने भूमि अधिग्रहण कानून का आधार हरियाणा की नीति को बनाया। भाजपा शासित राज्य क्यों ऐसी नीति नहीं बना पाए? आज विकास का आधार चेंज आफ लैंड यूज है। भाजपा शासित राज्यों में सीएलयू धड़ल्ले से हो रहे हैं तो हरियाणा में कोहराम क्यों मचाया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed