भारत जोड़ो यात्रा: हरियाणा कांग्रेस ने 10 विधायकों व सात पूर्व मंत्रियों को दिया जिला समन्वयक का जिम्मा
विधायक मामन खान को मेवात, राजेंद्र जून को झज्जर, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी को रोहतक, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी को भिवानी और रणबीर महेंद्रा को दादरी का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के लिए हरियाणा कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। 10 विधायकों, सात पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को 22 जिलों का समन्वयक लगाया गया है। ये रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिले के नेताओं के साथ सामंजस्य बिठाएंगे। विधायक प्रदीप चौधरी पंचकूला, वरुण मुलाना अंबाला, बीएल सैनी यमुनानगर, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा करनाल, पूर्व मंत्री संपत सिंह हिसार, विजय प्रताप फरीदाबाद, पूर्व मंत्री करण दलाल पलवल, सुखबीर कटारिया गुरुग्राम, विधायक सुभाष गांगोली जींद, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश जेपी कैथल, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र महेंद्रगढ़, पूर्व विधायक जरनैल सिंह फतेहाबाद, वीरेंद्र पाल बुल्लेशाह पानीपत, विधायक जगबीर मलिक सोनीपत, शीशपाल केहरवाला सिरसा, मेवा सिंह कुरुक्षेत्र, चिरंजीव सिंह व पूर्व मंत्री एमएल रंगा रेवाड़ी, विधायक मामन खान मेवात, राजेंद्र जून झज्जर, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी रोहतक, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी भिवानी और रणबीर महेंद्रा दादरी के समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
ये रहेंगी राज्य स्तरीय समितियां
- आउटडोर पब्लिसिटी, सामग्री प्रबंधन: चेयरमैन जितेंद्र भारद्वाज
- मेडिकल प्रबंधन: चेयरमैन राम किशन गुर्जर
- टेंट प्रबंधन: चेयरमैन अक्षत राव
- परिवहन प्रबंधन: चेयरमैन धर्म सिंह छोक्कर
- सांस्कृतिक मोबिलाइजेशन: चेयरमैन सुरेश गुप्प्ता, सदस्य विधायक मोहम्मद इलियास, बलबीर वाल्मिकी, शमशेर गोगी, इंदुराज नरवाल
- बिजली-पानी व सफाई: चेयरमैन सुरेंद्र पंवार
- हाउसिंग प्रबंधन: चेयरमैन कुलदीप वत्स
- अनुमति, प्रशासन प्रबंधन: चेयरमैन अशोक अरोड़ा
- महिला यात्री प्रबंधन: चेयरमैन श्रुति चौधरी
- मीडिया प्रबंधन: चेयरमैन गीता भुक्कल, सदस्य सुनील परती, बजरंग गर्ग, चांदवीर हुड्डा, केवल ढींगरा, अजय शर्मा, मनीशा
- भोजन प्रबंधन: चेयरमैन देशबंधु कौशिक
- कंट्रोल रूम, पंजीकरण: चेयरमैन आफताब अहमद, सदस्य अमित सिहाग
- निमंत्रण समिति: चेयरमैन नीरज शर्मा, सदस्य इंदुराज नरवाल, वर्धन यादव
- यात्री समन्वय: चेयरमैन जयदीप धनखड़, सदस्य दिव्यांशु बुद्धिराजा, अमित यादव