फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Saini says, BJP will contest under leadership of Samrat Chaudhary.

Chandigarh News: सैनी के बयान पर बिहार में सियासी तूफान

Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM Saini says, BJP will contest under leadership of Samrat Chaudhary.
हरियाणा के सीएम बोले- सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी जीतेगी
विज्ञापन

भाजपा की सफाई- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव, वही होंगे सीएम
राजद ने ली चुटकी- दो दिन बाद भाजपा में एक नया नाम आ जाएगा सामने

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक भाषण ने बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सैनी ने गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी धमाकेदार जीत हासिल करेगी। सम्राट चौधरी बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं। भाजपा से हैं। सैनी के इस बयान से बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन में बैचेनी बढ़ गई। बिहार भाजपा को सफाई देनी पड़ी। मुख्य विपक्षी दल राजद ने इस पर चुटकी ली।
इस कार्यक्रम में यूपी, बिहार समेत हरियाणा के नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा बिहार में भी फहराया जाएगा। सम्राट चौधरी भी वहां उनके साथ ही मौजूद थे। इस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार से प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सफाई दी कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार होंगे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने भी जायसवाल के बयान का समर्थन किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा में कौन नहीं सीएम बनेगा। दो दिन बाद भाजपा में एक नया नाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिहार की मौजूदा भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म होना है। चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा-जदयू गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। मगर सैनी के इस बयान से बिहार में फिर से सियासी चढ़ गया है।


बिहार दिवस पर बोले थे सैनी, मैं भी बिहारी हूं

इसी साल मार्च में बिहार दिवस पर भी सैनी ने बयान दिया था कि मैं भी बिहारी हूं। मैं कई साल बिहार में रहा हूं। मोतिहारी से आगे भी कई जिले पड़ते हैं, जहां में कई महीने रहा हूं। बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं, जहां मुझे काम करने का मौका नहीं मिला हूं। मुझे खुशी है कि मैं भी एक बिहारी हूं।


सैनी के नेतृत्व में पहली बार हरियाणा में मना बिहार दिवस

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में पहली बार 22 मार्च को हरियाणा के सात जिलों में जगह-जगह बिहार दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों में बिहार के मंत्री, सांसद व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए थे। यह बिहार दिवस यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में मनाया गया था। इस दौरान सैनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की थी और बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए खुद को बिहारी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed