फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM paid obeisance at Darbar Sahib

Chandigarh News: हरियाणा सीएम ने दरबार साहिब में टेका मत्था, कहा-पंजाब हमारा बड़ा भाई, पानी के मुद्दे पर निराश न करे

Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM paid obeisance at Darbar Sahib
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पहले राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर प्रसाद लिया। लंगर छकने के बाद 15 मिनट उन्होंने बर्तन सेवा भी की। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। उसके बाद उन्होंने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंदिर कमेटी की ओर से भी मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर सीएम नायब सिंह ने कहा- पंजाब हमारा बड़ा भाई है। बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न होने दे। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा एक ही परिवार है, एक ही घर है। इसलिए बड़े भाई से वे आग्रह करते हैं कि वह हमें पानी दे।


बाबा गुरिंदर सिंह से लिया आशीर्वाद
सीएम नायब सिंह ने शुक्रवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह की डेरा प्रमुख से पहली मुलाकात थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी मार्गदर्शन मांगा। सीएम ने डेरे में भी लंगर छका और मौके पर मौजूद संगत का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed