{"_id":"667e96e254bc5e8fc10eb2dd","slug":"haryana-cm-nayab-singh-saini-visit-golden-temple-in-amritsar-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री: नायब सैनी ने Golden Temple में टेका माथा, बोले- पंजाब बड़ा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab दौरे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री: नायब सैनी ने Golden Temple में टेका माथा, बोले- पंजाब बड़ा भाई
Fri, 28 Jun 2024 05:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:18 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के दौर पर हैं। वह दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) पहुंचे।
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के दौर पर हैं। वह दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण कर सेवा भी की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि मैं गुरु घर आया हूं। गोल्डन टेंपल विश्वभर में प्रसिद्ध है। मन को यहां आकर शांति मिलती है। गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया है। गुरुओं ने देश और समाज के लिए कार्य किए हैं। यहां आकर उन गुरुओं की वाणी का स्मरण होता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले में करीब छह महीने पहले आया था। एक बार फिर आज इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के चरणों में शीश नवाने आया हूं। उनकी शिक्षाएं हैं और उन्होंने जो मार्ग दिखाए हैं हम सभी को उन रास्तों पर ही चलना है। गुरुओं की शिक्षाएं और जो मार्ग है वह है मेहनत करो और आपस में हम मिलकर रहो।
दोनों राज्यों के पानी के विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंजाब बड़ा भाई है और हरियाणा छोटे भाई है। इसलिए बड़ा भाई कभी छोटे भाई को निराश नहीं करेगा। हरियाणा पंजाब से अलग नहीं है। हम एक ही हैं।
दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ बताया जजपा को नुकसान
दुष्यंत चौटाला के दिए बयान पर पूछे गए सवाल पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये राजनीति है और राजनीति चलती रहती है। जब जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन था तब पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सब अच्छा लगता था। अब गठबंधन टूट गया है तो उन्हें भाजपा खराब लग रही है।