फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: CM Nayab Saini said - I will take oath later, first I will give appointments to 24 thousand youth

Haryana: सीएम नायब सैनी बोले- शपथ बाद में लूंगा, पहले 24 हजार युवाओं को नियुक्तियां दूंगा

Sat, 31 Aug 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 11:17 PM IST
सार

प्रेस वार्ता में सीएम बोले कि 51 दिन में 126 निर्णय लिए हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठ का सहारा ले रही है। 

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini said - I will take oath later, first I will give appointments to 24 thousand youth
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैं प्रदेश के युवाओं से वादा करता हूं कि चुनाव का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लूंगा, पहले 24 हजार भर्तियों की नियुक्तियां दूंगा। जब युवा नौकरी लग जाएंगे, उसके बाद ही शपथ लूंगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती रोको गैंग ने युवाओं का भविष्य खराब किया है।

विज्ञापन


हम भर्ती करने वाले थे, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला के नेता जयराम रमेश चुनाव आयोग के पास चले गए और सभी भर्तियां रुकवा दीं। 24 हजार युवाओं की भर्तियां हमारे पास तैयार हैं, सिर्फ रिजल्ट घोषित करना बाकी है। जयराम रमेश चुनाव आयोग से अपनी शिकायत वापस लेते हैं और आयोग मंजूरी देता है तो हम तुरंत 24 हजार नौकरियां दे देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के 10 वर्षों में 80 हजार नौकरियों का दावा किया गया था, जो पर्ची और खर्ची के माध्यम से दी गई थीं। भाजपा सरकार ने बिना किसी पर्ची या खर्ची के 1 लाख 45 हजार नौकरियों देने का काम किया है। कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा भाजपा से हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन इनका खुद का हिसाब कहां है पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने तो अपने 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास पर फुलस्टॉप लगा दिया था, लेकिन भाजपा ने नॉन स्टॉप विकास किया। मेरे 51 दिनों के कार्यकाल में हमने 126 ऐसे बड़े निर्णय लिए, जिनका लाभ जनता ले रही है। युवाओं को नौकरी भी दी। जो भी निर्णय लिया, उसे कैबिनेट में पास करवाया, पक्का काम किया, लेकिन हुड्डा एंड पार्टी प्रदेश में दुष्प्रचार कर रही है कि भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया। झूठ तो कांग्रेस के डीएनए में है।

झूठ की पटकथा राहुल गांधी लिखते हैं और उस पटकथा को फैलाने का काम हुड्डा, सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और कई बड़े नेता करते हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ समझौता किया है, जिसके तहत कांग्रेस ने धारा 370 और 35ए को पुनः लागू करने की बात की है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है, जो जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अस्थिरता के युग में वापस धकेलने का प्रयास है।

अशोक तंवर पर करवाया हमला, अब सैलजा को बाहर करने की साजिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है। उस समय के कांग्रेस नेता रहे अशोक तंवर पर हमला किया गया, वो मुश्किल से बच पाए। अब हुड्डा कुमारी सैलजा को बाहर का रास्ता दिखाने की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के शासन में सैनिकों का अपमान होता था। भाजपा ने सैनिकों का सम्मान किया। कांग्रेस सरकार में शहीद सैनिक के परिवार को 20 लाख रुपये मिलते थे, भाजपा ने इस राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ किया। कांग्रेस सरकार ने सैनिकों के परिवार वालों को अनुकंपा के आधार पर 6 नौकरियां दीं, लेकिन भाजपा ने 337 नौकरियां दीं।

सीएम ने दिखाया 2 रुपये वाला चेक
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दो रुपये वाले चेक की एक फोटोकॉपी दिखाई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार में फसल खराब होने पर किसानों को दो रुपये का चेक दिया जाता था। भाजपा सरकार ने अब तक लगभग 1 लाख 12 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में पहुंचाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में किसानों की जमीनों को लूटकर दामाद को खुश किया जाता था। कांग्रेस की सरकार में तबादलों के लिए लोगों को दलालों के चक्कर काटने पड़ते थे। मगर भाजपा सरकार में एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 500 रुपये पेंशन मिलती थी, भाजपा ने पेंशन बढ़ाकर तीन हजार की है।


कांग्रेस सरकार के वादे आज तक पूरे नहीं
नायब सैनी ने कहा कि कर्नाटक में भी कांग्रेस ने महिलाओं को 2000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी भी महिला के खाते में एक भी पैसा नहीं आया। यह सिर्फ वोट बटोरने के लिए झूठे वादे किए गए थे। तेलंगाना में भी कांग्रेस ने वादा किया था कि 1 साल के भीतर सभी सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी, लेकिन वहां भी वादा अधूरा ही रह गया। कांग्रेस ने कर्नाटक में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed