फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Naib Singh Saini will be contest from Karnal assembly seat in upcoming elections

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल से ही ठोकेंगे ताल, धन्यवादी दौरों में जुटी पत्नी माहौल बनाने में जुटीं

Wed, 10 Jul 2024 02:43 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 02:43 PM IST
सार

मनोहर लाल के करनाल सीट खाली कराने के बाद हुए उपचुनाव में जीतकर नायब सिंह सैनी विधायक बने हैं। आम विधानसभा चुनाव में कुछ ही माह का समय बचा है। इसलिए भाजपा का संगठन और सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में काम कर रहे हैं। हाईकमान से इशारा मिलने के बाद नायब सैनी ने प्रदेश के साथ-साथ करनाल पर फोकस बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Haryana CM Naib Singh Saini will be contest from Karnal assembly seat in upcoming elections
हरियाणा के सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फिर से करनाल विधानसभा सीट से ही ताल ठोकेंगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सैनी और उनकी टीम ने इस सीट से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खुद सीएम सैनी ने करनाल में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। इनके अलावा सीएम ने अपने ओएसडी संजय बठला के अलावा प्रतिनिधि के तौर पर कैलाश सैनी को करनाल में बैठाना शुरू कर दिया है। सीएम की पत्नी सुमन सैनी धन्यवादी दौरे के माध्यम से दोबारा जनता के बीच में उतर गई हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि इससे पहले सरकार और संगठन की ओर से सर्वे कराया गया है। इसमें नायब सिंह सैनी के लिए करनाल को सुरक्षित सीट बताई गई है। इसलिए सैनी और उनकी टीम ने करनाल में अपने दौरे बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 2014 में मनोहर लाल करनाल आए थे और लगातार दो बार यहां से विधायक बने। इसी प्रकार अब नायब सैनी करनाल की धरती को अपनी कर्म भूमि बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि, भाजपा का यह फैसला कई स्थानीय भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ा सकता है, क्योंकि पिछले दस साल से कई नेता विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन हर बार चूक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सुरक्षित सीट है करनाल
करनाल सीट को नायब सैनी के लिए सुरक्षित इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सैनी भाजपा के सीएम फेस हैं और दूसरा करनाल लोकसभा से सांसद मनोहर लाल केंद्र में कैबिनेट मंत्री हैं। शहर में पंजाबी समाज का वोट बैंक अधिक है और भाजपा का लगता है कि मनोहर लाल के नाम पर सैनी को यह वोट बैंक आसानी से मिल सकता है। इसके साथ ही उपचुनाव में सैनी और उनका परिवार करनाल विधानसभा में पसीना बहा चुका है और शहर में अपनी टीम भी तैयार कर चुके हैं।


नारायणगढ़ इसलिए नहीं सुरक्षित
2014 में नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे और सरकार में खनन मंत्री बने थे। 2019 में वे कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। नारायणगढ़ विधानसभा सीट अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आती है और पिछले काफी समय से सैनी यहां कम सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव में नारायणगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की बजाय कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे रहे थे। इतना ही नहीं सीएम सैनी के पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा के बूथ नंबर 122 पर भी कांग्रेस प्रत्याशी को 450 वोट मिले हैं तो भाजपा प्रत्याशी को 364 मतों से संतोष करना पड़ा। इसलिए अब सैनी नारायणगढ़ की बजाय करनाल से ही चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed