फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Naib Singh Saini met Prime Minister Narendra Modi in Delhi

Haryana: सीएम बनने के बाद पहली बार PM मोदी से मिले नायब सैनी, कहा- दसों सीट पर खिलाएंगे कमल

Thu, 14 Mar 2024 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 01:02 PM IST
सार

हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Haryana CM Naib Singh Saini met Prime Minister Narendra Modi in Delhi
प्रधानमंत्री से मिले हरियाणा के सीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को आश्वास्त किया कि वह हरियाणा की दसों सीटों पर कमल खिलाकर देंगे। भाजपा नेताओं से मुलाकात के दौरान सैनी ने मंत्रिमंडल विस्तार, लोकसभा चुनाव और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति संबंधी विचार-विमर्श किया। सीएम का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी से उन्हें आशीर्वाद मिला। कई विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की सलाह दी है। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में भी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा हुई है। जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर दिया जाएगा। विज के नाराज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विज हमारे सबसे वरिष्ठ साथी हैं। उनका आशीर्वाद भी मेरे ऊपर है। विधानसभा में वह हमारे साथ थे। नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाकी चार सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षो में जो काम किए है, उनसे देश और प्रदेश में नया भारत-नया हरियाणा, विकसित भारत-विकसित हरियाणा आज लोगों को नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत विकास हुआ है और गुड गर्वेनेंस का उदाहरण रहा है। हम उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन को भूली नहीं है। कांग्रेस की सरकार में एक गैस सिलिंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था और भ्रष्टाचार चरम पर था। जजपा से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed