फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal Withdraws His Controversial Statement

माता मनसा देवी के दर पर मनोहर लाल: वापस लिया जैसे को तैसा वाला बयान, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

मनोहर लाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान संगठनों, किसान नेताओं और लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है जिसके चलते वह अपने इस बयान को वापस लेते हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal Withdraws His Controversial Statement
श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘जैसे को तैसा’ और ’लठ उठाने’ के अपने बयान को वापस ले लिया है। सीएम शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ माता मनसा देवी शक्तिदायिनी हैं। माता के दर्शन के दौरान उन्हें आभास हुआ कि उनके बयान से कुछ लोगों को कष्ट पहुंचा है, लोग जगह-जगह विरोध भी जता रहे हैं। इस कारण वे अपना बयान वापस ले रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बयान उन्होंने आत्मसुरक्षा के दृष्टिगत दिया था लेकिन कुछ लोगों ने इसका मतलब कुछ और ही निकाल लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें श्री माता मनसा देवी मंदिर शक्तिपीठ में आभास हुआ कि माता रानी सब की सुरक्षा करेंगी। उनके बयान से प्रदेश का माहौल खराब न हो इसके चलते वह इसे वापस ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत प्रदेश एवं पंचकूला जिले के कई भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते प्रदेश में किसी भी सूरत में कोई कानून व्यवस्था बिगड़े। पूरे प्रदेश में किसान संगठनों, किसान नेताओं व लोगों द्वारा जो विरोध किया जा रहा है, उसके चलते वे अपने इस बयान को वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि कैथल में अग्रवाल समाज के होने वाले कार्यक्रम में किसानों द्वारा प्रदर्शन के एलान के चलते उन्होंने इस कार्यक्रम में खुद न जाकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भेजने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें - रणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित पांच दोषी करार, सीबीआई विशेष अदालत 12 अक्तूबर को सुनाएगी सजा 
 

यह है मामला

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विवादित बयान सामने आया था। किसानों के मामले में मुख्यमंत्री ने शठे शाठ्यम समाचरेत की कहावत का हवाला दिया था। उन्होंने डंडा उठाने की बात कही थी। सीएम के इस बयान के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया था। मुख्यमंत्री ने वीडियो में कहा था कि कुछ नए किसानों के संगठन उभर रहे हैं, उनको अब प्रोत्साहन देना पड़ेगा। उनको आगे लाना पड़ेगा खासकर उत्तर और पश्चिम हरियाणा में, दक्षिण हरियाणा में यह समस्या ज्यादा नहीं है लेकिन उत्तर पश्चिम हरियाणा के हर जिले में अपने 500 या 700 किसान या फिर एक हजार लोग खड़े करो, उनको वालंटियर बनाओ। फिर जगह-जगह शठे शाठ्यम समाचरेत की बात कहकर सीएम ने सामने बैठे लोगों से पूछा इसका क्या मतलब है। इसके बाद भीड़ से आवाज आती है कि जैसे को तैसा। यहां यह भी कहा गया है कि उठा लो डंडे। जब डंडे उठाओगे तो जेल जाने की परवाह मत करो, दो चार महीने रह आओगे तो बड़े लीडर अपने आप बन जाओगे।



पुलिस और मंदिर सदस्यों ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार 
अश्विन नवरात्र के दूसरे दिन माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। लंबी कतार में लगे श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दिए। माता मनसा देवी के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस, प्रशासन और माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड द्वारा व्यापक प्रबंध किया गया था। 

श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मनोकामना पूर्ति की कामना की। इसके बाद प्रसाद को ग्रहण किया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवान मुस्तैद दिखे। पुलिस जवान बैरिकेड्स लगाकर जहां वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, वहीं श्रद्धालुओं के सामान की बारीकी से जांच करने के बाद ही उन्हें मंदिर परिसर की ओर बढ़ने की इजाजत दे रहे थे।
 
माता मनसा देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच किया जा रहा था। वहीं, जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया था वह टीका भी लगवा रहे थे। इतना ही नहीं महामारी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन के सदस्य सामाजिक दूरी का पालन करवाने में जुटे है। जैसे ही सूर्य ढला और अंधेरे का आगाज हुआ तो रंग-बिरंगी लाइटों से सजा माता का दरबार आकर्षण का केंद्र बन गया। वहीं, मेले में गगन चुंबी झूले और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed