{"_id":"606991e35b220241142bd71e","slug":"haryana-cm-manohar-lal-visit-karnal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर लाल की सौगात : अगर वेतन रुका तो अगले माह 500 रुपये अधिक मिलेंगे, करनाल में कई घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर लाल की सौगात : अगर वेतन रुका तो अगले माह 500 रुपये अधिक मिलेंगे, करनाल में कई घोषणाएं
Sun, 04 Apr 2021 03:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। किसानों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को 200 मीटर की परिधि में बैरिकेड लगाकर घेर लिया था। निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सम्मेलन में संबोधन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उन्होंने होनहार बच्चों को पढ़ाई के लिए बैंक से सरकार की गारंटी पर लोन देने, सालाना 1 लाख 80 हजार तक की आय वाले परिवार को बीपीएल का लाभ देने, सीवरमैन की सैलरी 12 हजार रुपये, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 14 हजार रुपये, शहरी सफाई कर्मचारी का वेतन 16 हजार करने का एलान किया है। एक माह का वेतन नहीं मिलने पर अगले माह 500 रुपये अधिक वेतन में मिलेगा।
विज्ञापन