फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM manohar Lal unveiled hockey world cup trophy

Hockey World Cup Trophy: सीएम मनोहर लाल ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण, दिया जीत का नारा

Thu, 15 Dec 2022 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में हॉकी विश्व कप ट्राफी के पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया है। खेल मंत्री संदीप सिंह और लेफ्टिनेंट विक्रम जीत सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह बड़ा मौका है जब हॉकी वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है।

विज्ञापन
Haryana CM manohar Lal unveiled hockey world cup trophy
शाहाबाद पहुंची हॉकी वर्ल्ड कप ट्राफी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

देश में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हॉकी ट्राफी यात्रा निकाली जा रही है जो हरियाणा के शाहाबाद और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगी। हॉकी ट्राफी यात्रा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हॉकी वर्ल्ड कप ट्राफी का अनावरण किया। इस मौके पर खेल मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने टीम के लिए खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया, जीतेगी हॉकी का भी नारा दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हॉकी विश्व कप के कैंप में हरियाणा के 5 खिलाड़ी शामिल है। उम्मीद कि सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हरियाणा का प्रदर्शन हमेशा शानदार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलपिंक में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि देश का गोल्ड मेडल दिलवाने वाली नीरज चोपड़ा भी हरियाणा का बेटा है।  
विज्ञापन


शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में हॉकी विश्व कप ट्राफी के पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया है। खेल मंत्री संदीप सिंह और लेफ्टिनेंट विक्रम जीत सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह बड़ा मौका है जब हॉकी वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है। भारत हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है और मेजबानी करने वाले देश के खिलाड़ियों में उत्साह भी ज्यादा होता है। संदीप सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे जोश और जज्बे के साथ खिलाड़ियों को खेलना चहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed