{"_id":"5fbcdf43ec91fd3fc955860f","slug":"haryana-cm-manohar-lal-share-the-plan-of-corona-vaccine-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सबसे पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका, सीएम मनोहर लाल ने प्लान किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सबसे पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका, सीएम मनोहर लाल ने प्लान किया साझा
Tue, 24 Nov 2020 03:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के टीकारण को लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री संग वार्ता की। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को अपनी सरकार की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम जनता तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। चूंकि एक बार में सभी को टीका देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
दूसरे चरण में आवश्यक सेवा प्रदाताओं को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद दो चरण और होंगे, जिसमें आयु के आधार पर लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी।
हरियाणा में अन्य राज्यों के मुकाबले मृत्यु दर कम
इससे पहले रविवार को सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि हरियाणा सरकार के पास पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। मृत्यु दर भी अन्य प्रदेशों के मुकाबले कम है। हरियाणा में मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है जबकि पंजाब में यह 3.2 प्रतिशत है। इसी तरह, राज्य में रिकवरी दर 90 प्रतिशत है और प्रदेश में रोजाना 35 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन के माध्यम से प्रदेश की जनता को बताया कि राज्य में अब तक 12.5 प्रतिशत के हिसाब से लगभग 32 लाख लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
सीरो टेस्ट के दौरान पता लगा कि 14 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिनका टेस्ट भी नहीं हुआ और वे पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं। ऐसे लोगों की संख्या लगभग 35 लाख है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए 28 लैब बनाई गई हैं और बढ़ते मामलों के दृष्टिगत 46 हजार बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, पांच प्लाज्मा बैंक भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 3729 लोगों ने प्लाज्मा दान किया है और 2522 लोगों को यह चढ़ाया गया है।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
In the second phase vaccine will be given to essential service providers and then there will two phases in which there will be age-wise distribution: Haryana CM Manohar Lal Khattar https://t.co/mkKc3vcID2
— ANI (@ANI) November 24, 2020