फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana CM Manohar Lal said All people are equal for me

मनोहर लाल ने कहा : मेरे लिए कोई आम न खास, दूसरे प्रदेशों के मरीजों का भी करा रहे बेहतर इलाज

Thu, 06 May 2021 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 May 2021 12:54 AM IST
सार

मनोहर लाल ने बताया कि 18 पीएसए प्लांट प्रदेश में स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। विदेश से मंगवाकर ये प्लांट केंद्र सरकार हरियाणा को देगी। 13 जिलों में 22 जगह ऑक्सीजन के सिलिंडर भरे जा रहे हैं। डीसी को अपने पास 10-20 सिलिंडर का आपात कोटा रखने को कहा है।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal said All people are equal for me
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि महामारी के दौर में उनके लिए न कोई आम है न खास। सरकार सभी का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। दूसरे प्रदेशों के मरीजों का भी बेहतर इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह मेडिकल कॉलेज में 80 में से 34 वेंटिलेटर ही चालू थे, 46 बंद पड़े-पड़े जंग खा रहे थे। उन्होंने नूंह का कोटा 34 से 50 किया और बाकी वेंटिलेटर अन्य जरूरी स्थानों पर भेजने का फैसला लिया।

विज्ञापन


5-5 वेंटिलेटर रेवाड़ी व पलवल को दिए हैं। बंद पड़े रहने के बजाय ये संकट में काम आने चाहिए। इस पर दलगत राजनीति न की जाए। यह बीमारी खतरनाक है, कहां तक जाएगी, कहां रुकेगी यह कोई पता नहीं है। विश्वास बनाकर रखें, निराशा न आने दें, लोगों का भरोसा इस समय सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मनोहर लाल ने बताया कि 18 पीएसए प्लांट प्रदेश में स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। विदेश से मंगवाकर ये प्लांट केंद्र सरकार हरियाणा को देगी। 13 जिलों में 22 जगह ऑक्सीजन के सिलिंडर भरे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी को अपने पास 10-20 सिलिंडर का आपात कोटा रखने को कहा है। ओडिशा से ऑक्सीजन ट्रेन में आ रही है, जबकि खाली टैंकर जहाज से भेज रहे हैं। इस समय गुरुग्राम में 40 फीसदी, फरीदाबाद में 20 फीसदी व जीटी रोड के अस्पतालों में 10 से 15 फीसदी संक्रमित दूसरे राज्यों के हैं। 


पंचकूला, करनाल, नूंह, गुरुग्राम व फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज में 700 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था कर दी गई है। इन्हें ऑक्सीजन कोटा भी रिलीज कर दिया है। रेमडेसिविर व टोसिलिजुमैब की कालाबाजरी काफी हद तक रोक दी है। टोसिलिजुमैब टीका लगाने के लिए तीन विशेषज्ञों का पैनल गठित किया है। इनकी मंजूरी पर ही यह टीका लगा रहे हैं। 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। 3 लाख डोज मिली थी, जिसमें से पौने दो लाख लगा दी हैं। वैक्सीन की दूसरी खेप भी जल्द केंद्र सरकार से मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed